हेयर स्टाइल जिनकी वजह से महेंद्र सिंह धोनी रहे चर्चा में

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 36 साल के हो जायेंगे। धोनी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को अपनी और आकर्षित किया है। फिर चाहे बात उनकी बलेबाजी की हो या उनकी कीपिंग की उन्होंने हर जगह ही अपना अच्छा प्रदर्शन दिया है। 2004 में लम्बे बालो से अपने कैरिएर की शुरुआत करने वाले धोनी ने अपने हेयर स्टाइल से भी सभी को अपनी और आकर्षित किया है। 13 साल के अपने कैरिएर के दौरान धोनी ने कई बार अपने हेयर स्टाइल को बदला जिसकी वजह से उन्होंने खूब तारीफे बटोरी भी है। यहाँ बात पर हम बात करेंगे उनके अब तक के हेयर स्टाइल की जिसके वजह से उन्होंने खुद को सभी से अलग प्रदर्शित किया है। तो एक नजर धोनी के अब के हेयर स्टाइल पर।।

* 2004 में अपने कैरिएर के शुरूआती दिनों में धोनी ने लम्बे बाल किए हुए थे जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया। इस बीच उनके जीवन में कई बदलाव आये जिसके साथ उनका कैरिएर और भी निखरता चला गया।

* इसके बाद पाकिस्तान से हुए टी-20 मैच के दौरान धोनी ने अपने लम्बे बालो को स्ट्रेट करवा लिया और इसी बीच जब फाइनल मैच जीता तो उन्होंने अपने बालो को कटवा दिया जिसमे में वे बहुत ही हेंडसम लग रहे थे। लोगो को उन्हें चोकलेटी बॉय कहने लगी।

* 2011 आते ही बालो का स्टाइल बदलता चला गया और वर्ल्ड कप जितने के बाद इनको अपने बालो को दान ही कर दिया। धोनी ने अपने पुरे बाल कटवा दिए थे, ऐसा इन्होने अपनी मन्नत पूरी होने पर किया था।

* 2013 के चैंपियन ट्राफी के दौरान भी इन्होने अपने बालो का स्टाइल बदला जिसमे इन्होने बालो को शोर्ट करवा दिया। इस स्टाइल का नाम स्पाइकड हेयर कट था। धोनी के इस नए लुक भी लोगो ने काफी पसंद किया था।

* धोनी ने अब तक के अपने कैरिएर में अपने कई हेयर स्टाइल बदले है और अभी हाल के दिनों में उन्होंने बड़ी दाड़ी के साथ दिखे जिसमे उन्हें बहुत पसंद किया गया। वेस्ट इंडीज़ के दौरे के दौरान धोनी ने बिलकूल ही क्लीन सेविंग वाला लुक ले लिया और अभी तक यही लुक चल रहा है।