इंटरनेट पर छा गईं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें देख लोगों का बढ़ने लगा टेम्परेचर

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज मामी फिल्म फेस्टिवल की हैं और यहां अपने लुक से दीपिका ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। दीपिका पिंक कलर के फ्रील वाले गाउन में काफी जंच रही हैं।

दीपिका ने अलग-अलग पोज़ में अपने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख रणवीर सिंह भी कमेंट करने से नहीं चूके। दीपिका पादुकोण की एक फोटो पर रणवीर ने लिखा है- 'उफ्फ ये निखरी त्वचा का राज़ बता दो।' वही एक फोटो पर एक्टर ने लिखा- 'ठीक है बहुत हुआ, मैं अब अगली फ्लाइट से घर आ रहा हूं।'

बता दे, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर एक दूसरे की फोटो पर मजेदार कमेंट करते रहते है। वही दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करे तो इस समय एक्टर्स मेघना गुलज़ार निर्देशित फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है।

यह फिल्म अगले जनवरी पर रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक फिल्म '83' में भी नजर आएंगी।

दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी इस फिल्म में मुख्य किरदार में है। रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाएंगे और दीपिका उनकी पत्नी रूमी देव की भूमिका में दिखेंगी।