दीपिका करने लगी रणवीर की तरह फैशन में एक्सपेरिमेंट, ये लुक है जरा हटके

रणवीर सिंह अपने हटके फैशन के लिए हमेशा चर्चा में रहते है जैसे कपडे वह पहनते है वेसे कोई नही पहनता लेकिन अब दीपिका पादुकोण भी अपनी फैशन चॉइस से हमें चौंका रही हैं। वह अब पहले से ज्यादा एक्सपेरिमेंट्स कर रही हैं, या यूँ कहे कि दीपिका भी अपने पति रणवीर की स्टाइल फॉलो कर रही है। दीपिका अब हटके फैशन की अनऑफिशल ब्रैंड ऐंबेस्डर बन चुकी हैं और उनका यह स्टाइल पसंद भी किया जा रहा है। और इस मामले में वह अक्सर अपने पति की याद दिला देती हैं। यहां हैं उनके ऐसे ही कुछ लुक्स।