Navratri 2019: नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाएगी क्रोम नेल पॉलिश, देंगी बेहतरीन लुक

महिलाएं अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अक्सर नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। नेल पॉलिश एवं उसे लगाने के तरीके भी बहुत तरह के होते हैं, पर आजकल क्रोम नेल पॉलिश काफी ट्रेंड में हैं।क्रोम नेल पॉलिश (chrome nail polish) मेटैलिक या शाइनी नेल पेंट नामों से भी जानी जाती हैं। इसलिए आप इसे इस नवरात्रि डांडिया ड्रेस के साथ या माता पूजन के समय किसी भी ट्रेडिशनल लुक के साथ जरुर ट्राई करे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्रोम नेल पॉलिश के बारे में।

पिंक क्रोम नेल पेंट (Pink-chrome-nails)-

यह नेल पेंट बेबी पिंक कलर की होती हैं। जो आपको फ्रेश लुक देता हैं। इसके लिए आप अपने नियमित नेल पॉलिश में कुछ क्रोम ग्लिटर को मिलाकर लगाएं। यह आपको एक खूबसूरत लुक देगी।

ओमबर क्रोम (Ombre-chrome)

जब आपके पास नेल पेंट के बहुत सारे ऑप्शन्स हो तो आप यह नहीं समझ पाती हैं कि मुझे इस तरह कि नेल पॉलिश का इस्तेमाल करना चाहिए? ऐसी स्थिति में आप ओमबर क्रोम को चुन सकती हैं। इसमें गोल्ड कलर को अपने नाखून के ऊपर की ओर लगाना चाहिए और फिर नाखून की टिप पर सिल्वर कलर को लगाना चाहिए। आप इसमें गोल्ड कलर की जगह दूसरी शेड का भी प्रयोग कर सकती हैं।

रोज गोल्ड (Rose-gold)

रोज गोल्ड लगाने से नाखून बहुत सुन्दर दिखते हैं और आप यदि इसमें स्टोन्स भी लगाती हैं तो यह नाखूनों पर 3 डी इफेक्ट डालते हैं।

मेटैलिक रेड क्रोम (Metallic-red-chrome)

यह नेल पेंट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता हैं। इस विधि में दो नाखूनों को रेड क्रोम से और बाकी दो को सिल्वर क्रोम से रंगा जाता हैं, फिर इसे स्फटिक (stones) से सजाया जाता हैं। इस तरह आप हॉट एवं बोल्ड दिखती हैं।

होलोग्राफिक क्रोम (Holographic-chrome)

यह एक कलर फुल एवं स्टाइलिश नेल पॉलिश लगाने का तरीका हैं, जिसे बहुत सारी महिलाएं पसंद करती हैं।

कॉपर क्रोम(Copper-chrome)

यह भी एक पसंदीदा क्रोम नेल पॉलिश हैं। जिसे अच्छी तरह लगाने के लिए सावधानी की जरूरत होती हैं। यह आपकी पर्सनेलिटी को ग्लैमरस बनाता हैं।

मेटैलिक ब्लू (Metallic-blue)

मेटैलिक ब्लू कलर लगाने से आप शानदार दिखती हैं। यह पार्टियों में ज्यादा अच्छी लगती हैं। इस तरह की नेल पॉलिश को लगाने के बाद आप अपने नाखूनों पर छोटे समुद्री जीवों के स्टिकर्स को भी लगा सकती हैं।