अगर चाहतें है जीवन में सफलता तो राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े

हर रंग हर इंसान को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। दरअसल हमारी जिंदगी में रंग कई तरह से प्रभावित करते हैं। कई रंगों हमारे लिए बहुत लक्की होते हैं तो कई रंग हमारे लिए खराब भी होते हैं। कई रंगों को पहनने से हमें सफलता मिलती है तो कई रंग हमारे लिए खुशियां लेकर आते हैं। ज्योतिष के अनुसार रंगों का हमारी राशियों के अनुसार चुनाव करना चाहिए। राशि के अनुसार रंग के कपड़े पहनने से कई तरह के फायदे होते हैं। ज्योतिष के अनुसार कपड़ों और सफलता में गहरा संबंध है। राशि अनुसार रंगों के कपड़े पहनने से हमें अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानें हर राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए...

* मेष :

मेष राशि वाले लोगों को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि वाले लोगों को सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े शांति प्रदान करते हैं।

* वृषभ :

इनका शुभ रंग जंगल के जैस गहरा हरा या हल्का नीला होता है। पीले और हरे के मेल से बना रंग ही इनके लिए शुभ होता है।

* मिथुन :

इस राशि के लोग हल्का हरा, हल्का नीला और लाल रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

* कर्क :

किसी काम में सफलता चाहिए तो हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ है। सी ग्रीन रंग भी आपेक लिए अच्छा रहेगा।

* सिंह :

इन लोगों के लिए सुनहरा और नारंगी और पीले का गहरा शेड शुभ रहता है।

* कन्या :

हल्का हरा, हल्का नीला और लाल रंग इनके लिए शुभ होता है।

* तुला :

तुला राशि वालों को जिंदगी में संतुलन और सांजस्य लाने के लिए नीला रंग पहनना चाहिए।

* वृश्चिक :

इस राशि के लिए शुभ रंग महरून माना जाता है। वृश्चिक राशि के लिए शुभ रंग काला भी हो सकता है।

* धनु :

राशि के व्यक्ति के लिए पीला रंग शुभ होता है।

* मकर :

मकर राशि वालों के लिए ब्राउन और खाकी कलर शुभ हैं। इन लोगों को सफेद रंग पहनना अच्छा रहेगा।

* कुंभ :

इस राशि का शुभ रंग हल्का नीला, एक्वामरीन और आसमानी नीला रंग है।

* मीन :

इनका शुभ रंग पीला होता है, इसलिए इन्हें अधिक से अधिक पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।