कान्स फिल्म फेस्टिवल अब सिर्फ फिल्मों का नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े ग्लोबल फैशन शो में भी गिना जाने लगा है। हर साल यहां हॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारे अपने लग्जरी और यूनिक फैशन स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोरते हैं। रेड कार्पेट पर डिजाइनर आउटफिट, हाई-एंड ज्वेलरी और एक्सपेरिमेंटल स्टाइल अक्सर चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियां भी अपने ग्लैमरस लुक्स से कान्स में खास पहचान बना चुकी हैं, लेकिन 2025 में एक ऐसी एंट्री हुई जिसने सबसे महंगे रेड कार्पेट लुक का नया रिकॉर्ड बना दिया।
1300 करोड़ रुपये के लुक ने मचाया तहलकाकान्स 2025 में उर्वशी रौतेला का रेड कार्पेट अपीयरेंस सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने मशहूर इंटरनेशनल डिजाइनर माइकल सिन्को द्वारा तैयार किया गया एक भव्य गाउन पहना था, जो अपने आप में बेहद खास और रॉयल था। इस लुक को और भी भव्य बनाने के लिए उन्होंने यूनिक तोते के आकार का क्लच और दुनिया के कुछ सबसे दुर्लभ और कीमती डायमंड्स से बनी ज्वेलरी कैरी की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पूरे रेड कार्पेट लुक की कुल वैल्यू करीब 155.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1300 करोड़ रुपये आंकी गई, जिसने इसे अब तक का सबसे महंगा सेलिब्रिटी लुक बना दिया। यह कीमत कई बड़े हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के कुल बजट से भी कहीं ज्यादा बताई जाती है। इससे पहले यह रिकॉर्ड किम कार्दशियन के नाम था, जिनका करीब 5 मिलियन डॉलर का लुक सबसे महंगा माना जाता था।
उर्वशी के इस भव्य लुक की सबसे बड़ी खासियत उनकी ज्वेलरी रही, जिसमें दुनिया के कई दुर्लभ और ऐतिहासिक हीरे शामिल थे। इनमें Moussaieff Red Diamond, Oppenheimer Blue Diamond, Dresden Green Diamond और Tiffany Yellow Diamond जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल थे। सिर्फ इन डायमंड्स की कुल कीमत ही लगभग 151 मिलियन डॉलर बताई जाती है।
इसके अलावा माइकल सिन्को द्वारा डिजाइन किए गए इस गाउन में मैक्सिकन आर्ट से प्रेरित डिटेलिंग और बेहद बारीक हैंडवर्क देखने को मिला। इस आउटफिट की अनुमानित कीमत लगभग 4.8 मिलियन डॉलर बताई गई, जबकि उनके अनोखे तोते-डिजाइन क्लच की कीमत करीब 50 हजार डॉलर आंकी गई।
2026 में भी कान्स में दिखा ग्लैमरसाल 2026 में भी उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी से लाइमलाइट बटोरी। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने वियतनामी लग्जरी लेबल JoliPoli Couture का डिजाइन किया हुआ एक बेहद आकर्षक गाउन पहना।
यह गाउन सिल्वर क्रिस्टल, बीडवर्क और स्टोन एम्बेलिशमेंट से पूरी तरह सजा हुआ था, जो लाइट्स के बीच अलग ही चमक बिखेर रहा था। इसका शीयर और बॉडी-हगिंग डिजाइन उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था, जबकि लैवेंडर शेड ने पूरे आउटफिट को रॉयल टच दिया।
इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मांग टीका स्टाइल वाला खास हेडपीस और बड़े स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने, जिसने उनके पूरे रेड कार्पेट अवतार को और भी ग्रैंड और आकर्षक बना दिया।