ये 5 तरह के ब्राइडल गाउन जो बढायेंगे दुल्हन की खूबसूरती

शादी समारोह में आकर्षण का केंद्र होती है दुल्हन, तो उसका सुन्दर और आकर्षक दिखना बहुत जरूरी होता हैं। और दुल्हन भी चाहती है कि वह भी इस तरह तैयार हो कि हर कोई उसे देखता रह जाए। क्रिश्चन वेडिंग में ब्राइडल गाउन की बड़ी भूमिका होती है और कई बार लड़कियां दूल्हा चुनने से पहले ही अपने लिए ब्राइडल गाउन के लिए प्लान कर लेती हैं। लेकिन अक्सर वे कंफ्यूज होती है कि किस तरह की ब्राइडल गाउन उन पर जचेगी और उनकी सुन्दरता को बढाएगी। तो आइये आज हम बताते हैं आपको ब्राइडल गाउन के कुछ ऑप्शन जो बढाए आपकी ख़ूबसूरती।

* रॉयल ट्रेल गाउन

क्रिश्चन दुल्हनों का सपनों होता है कि वो अपनी शादी पर ये गाउन पहनें। कई फिल्मों में ब्राइड्स ने ऐसी गाउन पहनी है। अगर आप किसी अच्छे लोकल डिज़ाइनर से गाउन बनवाती हैं तो आपको रॉयल ट्रेल गाउन किफायती दाम में मिल जाएगी।

* बॉल गाउन

2017 में कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन की बॉल गाउन तो आपने देखी ही होगी। आप भी इस तरह की गाउन पहन सकती हैं। अपने वेडिंग डे के लिए आप भी ऐश जैसी बॉल गाउन शेप में वेडिंग गाउन बनवा सकती हैं।

* प्रिंसेस गाउन

प्रिसंसे ब्राइडल गाउन अधिकतर सभी को पसंद आती है। इस तरह की गाउन खूबसूरत के साथ क्लासी भी लगती है। स्ट्रैपलेस नेकलाइन की ये गाउन कोई भी लड़की अपने वेडिंग डे पर ट्राई कर सकती है।

* एंपायर गाउन

इस तरह की गाउन सभी का ध्यान आकर्षित करेगी। इस तरह की गाउन शाही परिवार में पहनी जाती है। ये गाउन काफी एलीगेंट होती है और ये प्रिंसेस गाउन जैसी दिखती है। इसमें स्लीव्स और प्लंगिंग नेकलाइन होती है।

* मरमेड गाउन

मरमेड गाउन सबसे ज्यादा खूबसूरत होती है। एरियल शेप की ये गाउन काफी लड़कियों को पसंद आती है। आप भी चाहें तो इसे अपने वेडिंग डे पर ट्राई कर सकती हैं।