जाने किस तरह की बिंदी किस तरह के चेहरे पर सूट करती हैं

बिंदी महिला के श्रृंगार का कितना महत्वपूर्ण भाग हैं ये शायद बताने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। पुरुष के माथे पर तिलक और महिला के माथे पर बिंदी लगाने की प्रथा भी हिन्दू समाज में कितने ही समय से चली आ रही हैं। महिलाओं के सर पर बिंदी औरत के श्रृगांर में बहुत अहम मानी जाती है। किसी भी तरह का आपका लुक हो उसमें बिंदी फिट हो ही जाती हैं। बाजार में कई तरह की बिंदिया उपलब्ध हैं। जैसे साधारण, फैशनेबल या डिज़ाइनर आदि। लेकिन ये बिंदियाँ यूँ ही नहीं किसी भी चेहरे पर जम जाती हैं। हर बिंदी का शेप आपके चेहरे के शेप के हिसाब से हो तो आपकी ख़ूबसूरती निखर के आती हैं। इसलिए हम बताने जा रहे हैं की किस तरह की बिंदी किस तरह के चेहरे पर सूट करती हैं।

* राउड शेप फेस :

राउड शेप फेस पर लंबी बिंदी लगाने से यह चेहरे को वर्टिकल लुक देती है। इससे फेस के कट आउट और एगल्स भी दिखाई देंगे। राउड शेप फेस पर छोटे साइज की गोल बिंदी भी खूब अच्छी लगती है। गोल फोस पर बड़े आकार की बिंदी न लगाएं तो अच्छा है।

* हार्ट शेप :


इस फेस शेप की महिलाओं का माथा और चीकबोन्स थोड़े चौड़े होते है। इनके गाल थोड़े उभरे हुए होते है और ठुड्डी थोड़ी पतली होती है। इस तरह के फेस शेप वाली महिलाओं को छोटी बिंदी का चयन नहीं करना चाहिए। इसके बदले वे बॉर्डर वाल बिंदी का चयन कर सकती है। यह आपके माथे के अधिक से अधिक हिस्से को कवर करेगी जिससे आपको एक परफेक्ट लुक मिलेगा।

* ओवल शेप :

अगर आपका फेस इस शेप का है तो आप कई औरतों के जलने की वजह हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी फेस वाली औरतें, बालों से लेकर, सनग्लासेज़ और बिंदी तक, किसी भी चीज़ से अपने फेस के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप पर लंबी बिंदी छोड़कर सभी बिंदियां अच्छी लगेंगी। लंबी शेप वाली बिंदी आपके फेस को और ज़्यादा लंबा दिखाएगी।

* डायमंड शेप फेस :

डायमंड शेप फेस यानि छोटा माथा और चौड़ा जॉलाइन। इस तरह के चेहरे पर नुकीले किनारे की बिंदी के अलावा और किसी भी तरह के शेप की बिंदी जचती है। आपका चेहरा भी डायमंड शेप का है तो आप जिस शेप की बिंदी चाहे लगा सकती हैं।

* स्क्वायर शेप फेस :


चोरस आकार के चेहरे पर गोल आकार की बिंदी बहुत जचती है। इसके अवाला यू शेप का बिंदी भी आपको ट्रैडिशनल लुक देगी।