मेहंदी लगाकर करें लॉकडाउन में टाइमपास, यहां से ले लेटेस्ट डिज़ाइन के आईडिया

लॉकडाउन में अगर आप मेकअप नहीं कर सकती तो खुद को फ्रेश फील कराने के लिए मेहँदी लगा सकती हैं। मेहँदी सोहल श्रृंगार में सबसे खास होती है। मेहंदी का रंग जितना जरूरी होता है उतनी ही उसकी डिजाइन भी। मेहंदी से रचे हांथ और भरी-भरी चूड़िंया खुद को दुल्हन सा फील करती हैं और ये फीलिंग अपने आप में बेहद सुखद होती है। तो आइए कुछ खास डिजाइन जो इस समय ट्रेंड में हैं जानें। साथ ही मेहंदी को गहरा रंग कैसे दें ये भी जानें।

मेहंदी का खुला-खुला डिजाइन

अरेबिक मेहंदी स्टाइल से अलग यह पूरे हथेली में मेहंदी लगाने का स्टाइल है। इसमें भी बहुत भरा हुआ डिजाइन न होकर खुला-खुला डिजाइन ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ईशा अंबानी की शादी में कई सिलेब्रिटी ने इस डिजाइन का मेहंदी लगवाया था।

अरेबिक डिजाइन मेहंदी

अरेबिक डिजाइन मेहंदी के कई टाइप पॉप्युलर हैं। हाथे हाथ तक अरेबिक डिजाइन से लेकर पूरे हाथ में दोनों तरफ अरेबिक डिजाइन भी पसंद किया जाता है। अरेबिक डिजाइन में कई बार फूल-पत्ती नहीं बल्कि कथा-कहानी के डिजाइन बनवाए जाते हैं।

पूरे हाथ की भरी हुई मेहंदी

मेहंदी का यह स्टाइल आम तौर पर दुल्हन अधिक पसंद करती हैं। इसमें पूरे हाथ और पैर में मेहंदी लगवाई जाती है। शुभ संदेश के साथ कभी इनमें राजा-रानी तो कभी दूल्हा-दुल्हन और बाराती का चित्र मेहंदी के जरिए हाथ पर उकेरा जाता है।

ऐसे आएगा मेहंदी का गहरा रंग

मेहंदी सूखने के बाद लौंग को तवे पर गर्म करें और जब इसमें से धुंआ निकलने लगे तो उसे हाथों पर सेकें। हथेलियों पर अचार के तेल लगाएं। जब मेहंदी सूख जाए तो इस तेल को लगाएं। इससे मेहंदी गाढ़ी रचेगी। मेहंदी लगी हथेली पर बाम या पेन रिलीफ ट्यूब लगाएं। चीनी और नींबू का एक गाढ़ा घोल तैयार करें। फिर इसे मेहंदी लगने के साथ ही साथ लगाना शुरू कर दें। इससे मेहंदी हाथों पर ज्यादा देर तक लगी रहेगी और आपकी मेहंदी अच्छा रंग लाएगी। नारियल तेल लगाने से भी मेहंदी का रंग बहुत अच्छा आता है।