जब अभिनेत्रियों ने पहने भारी भरकम कोस्टूमस ,जाने किसने कितने किलो की पहनी ड्रेस

बॉलीवुड सितारों को सफलता पाने के लिए और उस पर बरकरार रहने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। फिल्‍म की कहानी की डिमांड को पूरा करने के लिए एक्‍टर्स को स्‍टाइलिश दिखना पड़ता है और इसमें अहम भूमिका निभाते हैं उनके कॉस्‍ट्यूमस । ऐसा कई बार हुआ है जब अभिनेत्रियों को फिल्‍मों में भारी आउटफिट पहनने पड़े हैं। आइए जानते है उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्‍होंने पहनें भारी भरकम ड्रेसेज।

#दीपिका पादुकोण (पद्मावती)
हल में आये फिल्‍म पद्मावती के गाने 'घूमर' में दीपिका ने जाे लहंगा पहना है, उसका वजन करीब 30 किलो है। इसके बावजूद उन्हाेंने इस गाने में डांस किया, जिसे सभी ने खूब सराहा।

#अनुष्‍का(ऐ दिल है मुश्किल)
फिल्‍म ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्‍का ने सब्‍यसाची मुखर्जी का डिज़ाइन किया हुआ 17 किलो का लहंगा पहना था। अपने लुक को और भी ज्‍यादा खूबसूरत बनाने के लिए अनुष्‍का ने 3 किलो की कुंदन की ज्‍वेलरी भी पहनी थी।

#दीपिका(गोलिया की रासलीला राम-लीला)
इस फिल्‍म के एक गाने में 'नगाड़ा' दीपिका ने अंजू मोदी का डिज़ाइन किया हुआ 30 किला का लहंगा पहना था। जिसमे दीपिका ने काफी तेज़ और बढ़िया डांस भी किया था।

#ऐश्वर्या राय(जोधा अकबर)
फिल्म जोधा-अकबर में ऐश्वर्या को करीब 200 किलो वजन ढोना पड़ा था।

#माधुरी(देवदास)
देवदास में माधुरी ने 'काहे छेड़' गाने पर लाल रंग का घाघरा पहना था जिसका वजन 30 किलो था। इतने भारी लहंगे में भी माधुरी ने बहुत बढिया डांस भी किया था।

#अनुष्‍का(बॉम्‍बे वेलवेट)
फिल्म बॉम्‍बे वेलवेट में अनुष्‍का ने 35 किलो का शिमरी ग्रीन गाउन पहना था, जिसे निहारिका भसीन खान ने डिज़ाइन किया था।

#करीना कपूर (की एंड का)
करीना कपूर फिल्म 'की एंड का' के एक गाने 'हाई हींल्स' में 32 किलोग्राम का लहंगा पहने नजर आयी थी |इस लिबास को करीना के पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था | इस परिधान में जरदोजी का काफी काम किया गया था और इसमें जाली की कई परतें थी |