बनाना चाहते हैं ब्राइडल एंट्री को खास, यहां से ले इसके आइडियाज

शादी का दिन दूल्हा-दुल्हन से लेकर उसके परिवारवाले सबके लिए खास होता है। हर कोई इस दिन को सबसे स्पेशल और यादगार बनाना चाहता। चाहे सजावट हो या मडंप का स्टाइल, इसे अलग और स्पेशल दिखाने के लिए अलग-अलग आईडिया तलाशते रहते हैं। वहीं, बात करें दुल्हन की, तो वो इस मौके चाहती है कि उसका लुक ट्रेंड के हिसाब से हो और वो आउटेडेट नजर ना आए। लेकिन सिर्फ, लहंगे और मेकअप क्यों आपकी एंट्री भी खास और ट्रेंडी होनी चाहिए। आप भी अगर आपनी शादी के दिन फूलों की चादर के साथ एंट्री करने वाली हैं, तो हम आपको बतायेगे कैसे आप अपनी एंट्री को बना सकती हैं ख़ास-

कलीरे वाली चादर

अगर आप अपने ब्राइडल लुक के साथ थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो कलीरे वाली ब्राइडल चादर ट्राई करें। यह वाकई बहुत खूबसूरत लगती है और आपके लुक को भी हैवी दिखाती है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी एंट्री ग्रेंड तरीके से हो तो कलीरे वाली चादर कैरी करें।

स्टिक वाली चादर

अक्सर आपने दुल्हन के एंट्री के वक्त देखा होगा कि चादर पकड़ने वाले इसे कोने से पकड़े रहते हैं। ये थोड़ा मुश्किल भरा होता है। आप इसकी जगह स्टिक लगी फूलों की चादर कैरी करें। इससे आपको काफी रॉयल टच मिलेगा।

छाते वाली चादर

अगर आप अपनी एंट्री को कम्प्लीटली डिफ्रेंट दिखाना चाहती हैं तो छाते वाली ब्राइडल चादर कैरी करें। ये आपकी ऐसी एंट्री होगी जिससे हर कोई आपको मुड़ मुड़ कर देखेगा। साथ ह आपके इस लुक को हमेशा के लिए याद किया जाएगा। अगर आपके भाई छाते के कलर की ड्रेस पहने तो और भी ज्यादा ग्रेस आएगा।

टसल्स वाली चादर

ईयररिंग हो या दुपट्टा, टसल्स को लेकर लड़कियों का प्यार कभी कम नहीं होता है। शादी के दिन भी आप अपना यहीं प्यार दिखाएं। इस दिन टसल्स वाली चादर के साथ रॉकिंग एंट्री करें।

लाइट वाली चादर

लाइट सिर्फ घर की सजावट के लिए ही नहीं बल्कि आजकल ब्राइडल चादर में भी लाइट का यूज हो रहा है। अगर आप भी कुछ ऐसा करना चाहती हैं जिससे लोग आपके उदाहरण औरों को दें, तो आपलाइट वाली चादर कैरी कर सकती हैं।