कुछ इस तरह रखे जींस को नया

जींस हमारे परिधान का एक अहम् हिस्सा है। जींस विभिन्न प्रकार व रंगों में उपलब्ध है। जींस हमारे व्यक्तित्व में निखार लाती है। फेडेड जींस फैशन में है परन्तु गलत जगह पर जींस का कलर फेड होने से जींस पर धब्बे दिखते हैं और कपडा पुराना दिखता है। यदि आपको जींस पसंद है तो यहाँ हम आपको जींस को नया बनाये रखने के कुछ तरीके बता रहे हैं।

1. एक बाल्टी लें तथा उसे पानी से भर लें। इस बाल्टी में 2-3 चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं और जींस को इसमें भिगो दें। अब इसे हाथ से धोएं और 60 मिनिट बाद निचोड़ लें। इससे जींस फ्रेश (नई) रहती है।

2. आपने जींस को फ्रीज़र में रखने के बारे में सुना होगा। इससे जींस से आने वाली बदबू दूर हो जाती है और जींस में उपस्थित बैक्टीरिया और हानिकारक पदार्थ नष्ट हो जाते हैं।

3. आपकी जींस पर लगा हुआ टैग इसके रख रखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जींस में लगा हुआ टैग आपको बताता है कि आपकी जींस में में किस कपडे का उपयोग किया गया है और इसे किस किस प्रकार धोना चाहिए।

4. आपको जींस को हमेशा ड्राई क्लीन करना चाहिए क्योंकि जींस से धूल, कीटाणु और दाग निकालने का यह उत्तम तरीका है। जींस के किनारों पर जमने वाला तेल ड्राई क्लीन से आसानी से निकल जाता है। ड्राई क्लीन एक महंगा विकल्प है परन्तु महीने में एक बार इसे किया जा सकता है। इससे जींस अच्छी रहती है और हमेशा नई दिखती है।

5. एक महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी जींस को गर्मी से बचाएं क्योंकि इससे कपडे पर प्रभाव पड़ता है। आपको जींस को हवा में सुखाना चाहिए और उसे सीधे सूरज की रोशनी में नहीं रखना चाहिए। जींस को हवा में सुखाने में दो दिन तक का समय लग सकता है अत: आपको उसके अनुसार प्लान बनाना चाहिए।