वो 5 मौके जब रणवीर सिंह ने अपने अंदाज़ से तहलका मचा दिया

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे हॉट एक्टर्स में शुमार हैं और अपने फैशन एंड ड्रेसिंग सेन्स के लिए हमेशां चर्चा में बने रहते है। आइये देखते है उनकी अजब गज़ब ड्रेसिंग स्टाइल जिनको देखकर कर आप भी कहेंगे गज़ब है रणवीर सिंह भी कमाल करते हैं-

ये ड्रेस रणवीर ने पहनी है GQ best dressed men awards के लिए। यहाँ भी रनवीर ने मपेट पजामा पहन कर लोगो के बीच अपना सिक्का जमा ही दिया।

देखिये इस ड्रेस को , रणवीर ने ये कॉस्ट्यूम दीपिका की फिल्म ` पीकू ` की सक्सेस पार्टी के लिए पहनी है। दीपिका की इस पार्टी में भी रणवीर ही सबकी नज़रों में छाये रहे।

` दिल धड़कने दो ` के प्रमोसन्स के दौरान रणवीर इस अजीबो गरीब ऑउटफिट में नज़र आये। ये फोटो दिल्ली के एक लक्ज़री रिसोर्ट का है।

एक बार फिर रणवीर इसी फिल्म की प्रमोशन के दौरान गुरुग्राम (गुड़गांव पहले ) में फनी ड्रेस पहने नज़र आये। साथ में प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा भी थीं।

अक्टूम्बर 2014 में ` किल दिल ` की प्रमोशन के दौरान रणवीर काऊबॉय के अवतार में नज़र आये। अपने को- स्टार्स परिणीति और अली ज़फ़र को भी फैशन में इन्होंने पीछे रख दिया।