हर लड़की की पहली पसंद बनते है ये 4 अनारकली सूटस, शादी-समारोह में जमाते है आपका आकर्षण

हर लड़की अपने रूप को निखारने और खुद को आकर्षक दिखाने के लिए कई प्रयास करती है। खासतौर से तब जब वह किसी शादी समारोह में सरीक होने जा रही हो। ऐसे में लड़कियों की चाहत होती है खुद को एथनिक लुक दिया जाए और आकर्षक बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे अनारकली सूटस की जानकारी लेकर आए है जो लड़कियों की पहली पसंद बनते जा रहे है और उन्हें खूबसूरत दिखाने में मदद करते हैं। तो आइये डालते है एक नजर इन अनारकली सूटस पर।

* Layered Anarkali Suits

इस प्रकार के सूट महिलाओं की मांग कि लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। यह सूट कई परतों से बना होता है और इसके साथ अगर जेवरात या झुमके पहने जाये तो यह ओर निखर के आता हैं।

* Bridal Anarkali Suits

भारत में शादी समारोह बहुत धूमधाम से मनाये जाते हैं, और इसमें आकर्षण का केंद्र होता है दुल्हन का पहना हुआ जोड़ा। इस अनारकली सूट के साथ पारंपरिक आभूषण ओर जोड़ दिए जाये तो ये सोने पे सुहागा के समान हैं।

* Jacket Anarkali

नाम से ही पता लगता है कि इसमें जैकेट होती है, लेकिन जैकेट की लम्बाई लघु, सामान्य या लम्बी हो सकती हैं। जैकेट कई तरह की हो सकती है, जैसे डेनिम जैकेट, मखमली जैकेट, डोरी स्टाइल जैकेट आदि। जो भी आपको आपके शरीर के अनुरूप अच्छा लगे।

* Cape Style Anarkali


आपने एक्ट्रेस सोनम कपूर को अधिकतर इस स्टाइल के सलवार सूट में देखा होगा। इसे आप इस दिवाली अलग रंगों में चुन कर लाइम लाइट पा सकते हैं। इस सूट के साथ मोती के गहने या माला बहुत जंचती हैं।