धोनी की लाड़ली ने करवाया हेयर कट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अपनी क्यूट तस्वीरों और नटखट वीडियोज से अपने लाखों फैंस का दिल जीतने वाली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। जीवा अपने हेयरकट के लिए सैलून गईं जहां उनका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर आया तो उसे भी वायरल होने में देर नहीं लगी।

वीडियो देख कर लग रहा है कि जीवा को हेयरकट का यह अनुभव खासा पसंद आ रहा है। जीवा का यह वीडियो उनकी मम्मी साक्षी ने बनाया हैं। जीवा इस वीडियो में थोड़ी नर्वस जरूर लगीं लेकिन उससे ज्यादा वे अपने हेयरकट के लिए काफी एक्साइटेड लग रहीं हैं।

वीडियो उनके हेयरकट पूरे हो जाने के अंतिम क्षणों का है। इस वीडियो में जीवा से अंग्रेजी सवाल भी किया जा रहा है, “हाय जीवा, क्या आपका हेयर कट हो गया?” गौरतलब है कि जीवा पहली बार हेयरकट नहीं करा रहीं हैं। इससे पहले भी उनका हेयरकट का वीडियो उनके फैंस ने पसंद किया था।