जापानियों के अजीबो-गरीब अविष्कार

जापानियों को आधुनिक तकनीकी की खोज और उन्हें अपनाने में सबसे आगे माना जाता है। जापानियों द्वारा ऐसी तरकीबें निकाली गई हैं, जिन्होनें दुनिया में बहुत नाम किया हैं और वो दुनिया के बहुत काम आई हैं। पर कई बार उन्होंने ऐसी भी तरकीबें खोज निकाली और उनका इस्तेमाल किया, जिन्हें जानकर आप हंसते रह जाएंगे। इसमें से तो कई खोजें बेहद कारगर भी साबित हुईं। आइये जानें, जापानियों की ऐसी ही अजीबो-गरीब आविष्कारों के बारे में।


* छाते के अंदर से देखिए बाहर का नजारा : बारिश के दिनों में हम छाते को काम में लेते हैं, जिससे कि कई बार हमें सामने की वस्तुएं छाते के मुंह पर आने के कारण नहीं दिख पाती। तो लीजिये इन्होनें छाते के ही ऑंखें लगा दी।
* छाते वाली टाई : जापानियों की ये खोज उन लोगों के लिए खास रही, जो घर से मौसम की अनिश्चितता से परेशान होकर निकलते थे। इस टाई को लगाने का फायदा ये होता है कि जब भी बारिश होती है तो उन्हें छाता ढूंढने की जरूरत महसूस नहीं होती।
* हैंड चॉपर : कई बार ऐसा होता है की कोई सामान हम काटते हैं तो गलती से चाकू हमारी उँगलियों को भी नुकसान पहुंचा देता हैं। तो लीजिये इन्होनें हैण्ड चॉपर ही बना दिया ताकि आपके हाथ को कोई नुकसान ना हो।
* आंख में सीधे दवा डालने की मशीन : ऐसी अजीब मशीन के बारे में सोचा है कभी आपने? हम सबने आंख में दवा डालते समय दवा जरूर गिराई होगी, पर जापानी हर चीज का सिर्फ सदुपयोग ही जानते हैं।
* आवाज वाली तकिया : ये तकिया टीवी या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से जुड़ी होती है। जिसकी बदौलत टीवी की आवाज सिर्फ वही सुन सकता है, जो तकिए पर सिर रखे हो। इससे आसपास वालों को शोर से मुक्ति मिल जाती है। वर्ना हमारे यहां तो पड़ोसी के घर में चल रहे सीरियल की जानकारी भी मिल ही जाती है।
* पैरों के लिए छातें : जिन्हें बारिश के छींटों से अपने नाजुक पैर और हील्स बचानी हैं, उनके लिए ये छाता। क्या जापानियों के अलावा कोई इस बारे में सोच भी सकता है?