मुंबई में देर रात पार्टी कर रहे थे Chris Gayle, अचानक से पहुंची पुलिस देखे फिर क्या हुआ

कई विदेशी क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग इंडिया में भी है। उनमे से एक चर्चित नाम है क्रिस गेल का। गेल को भारत से काफी लगाव है और वो पहले भी इस बात को कह चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले गेल की भारत में फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। क्रिस गेल फिलहाल मुंबई में हैं और शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच वो मुंबई के एक पब में पार्टी करने पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर मस्ती की। लेकिन अचानक से परिस्थिती उस वक्त बदल गई जब मुंबई पुलिस पार्टी रोकने के लिए पहुंच गई। क्योंकि काफी लेट नाइट हो चुकी थी।

क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। जिसमें एक तस्वीर में उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ लिखा- 'भारत के लॉ के लिए रिस्पेक्ट क्लब को लॉक कर लिया गया है।' वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पुलिस से हाथ मिलाते हुए लिखा- 'कानून की हमेशा से जीत होती है। क्लब को पार्टी के लिए थोड़ा टाइम और मिल चुका है।' क्रिस गेल ने जमकर पार्टी की फिर पुलिसकर्मियों के साथ फोटो भी क्लिक कराई। उन्होंने पुलिस बाइक पर फोटो भी क्लिक कराई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। क्रिस गेल के साथ ब्रायन लारा ने भी पार्टी की थी। आईपीएल के दौरान क्रिस गेल काफी चर्चा में रहते हैं। पहले क्रिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला करते थे। लेकिन पिछले साल ऑक्शन में प्रीटि जिंटा ने उन्हें खरीद लिया था। अब वो किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हैं। बता दें, काफी समय से क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।