वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की जोड़ी पर फिदा फैंस, बोले - ‘ये फिल्म नहीं, एटम बम है’

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारों—ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर—की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर फैंस के रिव्यू की बाढ़ आ गई है और ज्यादातर दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स का तो यहां तक कहना है कि वॉर 2 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करना तय है।

सोशल मीडिया पर छाया 'वॉर 2' का क्रेज

फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा – वॉर 2 मिस न करने वाली फिल्म है, जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। इसमें एक्शन, ड्रामा, इमोशन, सरप्राइज ट्विस्ट—सब कुछ मौजूद है। खासकर सेकंड हाफ के ट्विस्ट लाजवाब हैं।

एक अन्य दर्शक ने ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए कहा – उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और चार्म को कोई मैच नहीं कर सकता।

इसके अलावा, एक फैन ने लिखा – नाटू नाटू के बाद अब तक का बेस्ट डुएट सॉन्ग मिला है। वहीं एक और यूजर ने क्लाइमेक्स सीक्वेंस की जमकर तारीफ करते हुए कहा – ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फाइट सीन स्क्रीन पर दोनों सितारों की पावरफुल केमिस्ट्री को शानदार तरीके से दिखाती है। यह फिल्म सच में एटम बम है और ब्लॉकबस्टर बनना तय है।

दर्शकों का कहना – पठान भी पीछे रह जाएगी

कुछ दर्शकों ने तो फिल्म को एक नंबर बताते हुए लिखा – जूनियर एनटीआर और ऋतिक की एंट्री ने थिएटर हिला दिया। यह फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ देगी।

एक यूजर का कहना था – पूरी फिल्म में एक भी डल मोमेंट नहीं है, फुल-ऑन एक्शन पैकेज है। ऋतिक पर से नजरें हटाना नामुमकिन था।
लोगों का यह भी मानना है कि वॉर 2 देखकर वे पूरी तरह स्पीचलेस रह गए हैं और फिल्म का हर फ्रेम विजुअली शानदार है।

2019 की 'वॉर' से और धमाकेदार सीक्वल

यह फिल्म 2019 में आई वॉर का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था। उस समय फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब मेकर्स को उम्मीद है कि वॉर 2 भी वही इतिहास दोहराएगी, बल्कि उससे आगे जाएगी।

इस बार कहानी में नया ट्विस्ट है—ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं जूनियर एनटीआर, जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। एक्शन अवतार में दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

कियारा आडवाणी की ग्लैमरस मौजूदगी

फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं और उन्होंने पहली बार स्क्रीन पर बिकिनी लुक दिया है, जो सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा बटोर रहा है। एक्शन, ड्रामा और ग्लैमर का यह कॉम्बिनेशन वॉर 2 को एक परफेक्ट मसाला एंटरटेनर बना रहा है।