'द कश्मीर फाइल्स' की Oscar 2023 में एंट्री, डायरेक्टर Vivek Agnihotri ने कहा - अभी तो काफी आगे जाना है

2022 की सबसे चर्चित विवेक अग्निहोत्री के डायेरक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म को ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। ये भारत से ऑस्कर्स में सलेक्ट हुई 5 फिल्मों में से एक है। मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इस गुडन्यूज को शेयर किया है।

विवेक अग्निहोत्रीने मूवी द कश्मीर फाइल्स से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। इतना ही नहीं 'द कश्मीर फाइल्स' के एक्टर्स में शामिल पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर्स कैटेगिरीमें शॉर्टलिस्ट हुए हैं। डायरेक्टर के मुताबिक, ये बस शुरूआत है। अभी तो काफी आगे जाना है।

मल्टीस्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म 1990 में कश्मीर पंडितों के साथ हुए जुल्मों की कहानी दिखाती है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी अहम रोल में थे। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर काफी विवाद हुआ था। राजनेताओं ने भी द कश्मीर फाइल्स पर निशाना साधा था। इसेप्रोपेगेंडा फिल्म का टैग मिला।