अंगूठी पहनाकर विराट हुए रोमांटिक कर दिया सबके सामने Kiss, देखे विडियो

आखिरीकार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फाइनली सात जन्मों के बंधन में बंध ही गए। इटली के फ्लोरेंस में 11 दिसंबर को हुई इस शादी में सिर्फ फैमिली और खास दोस्त ही मौजूद रहे। विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो और एक मैसेज के साथ फैंस और दोस्तों के बीच इस खबर को शेयर किया। शादी की तस्वीरें तो पिछले दो दिनों से वायरल हो रही है अब दोनों की सगाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। जहां अनुष्का शर्मा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ अनुष्का के बालों में रेड रोज और बिंदी ने उनके चेहरे पर चार चांद लगा रहे है। वहीं अपने विराट कोहली नीले रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं।