हरिद्वार में अनुष्का शर्मा के साथ इस अंदाज़ में सेलिब्रेट किया विराट ने अपना जन्मदिन, तस्वीरे

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) आज सोमवार 5 नवंबर को अपना 30वां जन्‍मदिन ( Virat Kohli Birthday ) मना रहे हैं। विराट कोहली ने अपना जन्मदिन बड़ी सादगी से हरिद्वार के आश्रम में मनाया। उस वक़्त उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का भी मौजूद थी। इसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने ट्विटर पर जारी की है। अनुष्का ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह विराट कोहली को गले लगाती दिख रही हैं। बता दें, विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर, 1988 को दिल्ली में हुआ था। विराट और अनुष्का इन तस्वीरों में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। विराट ने सफेद कुर्ता पायजामा के साथ शॉल ओढ़ रखी है। जबकि अनुष्का शर्मा काले रंग के कपड़े में देखी जा सकती हैं। अनुष्का कैप्शन में भगवान को विराट कोहली के जन्म के लिए धन्यवाद दे रही हैं।

बता दें, विराट और अनुष्का ( Anushka Sharma ) की शादी इटली में पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। हल्दी, मेंहदी, फेरे से लेकर रिसेप्शन तक जोड़े ने जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। इटली में गुपचुप शादी के बाद नई दिल्ली में 21 दिसंबर और मुंबई में 26 दिसंबर को विरुष्का की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। इसमें पीएम मोदी से लेकर बी-टाउन और कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी मौजूद थे। विराट कोहली अपनी लव लाइफ और अपने निजी रिश्तों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। इसी साल शादीशुदा हुए विराट अपनी पत्नी अनुष्का का भी बहुत सम्मान करते हैं और उनके लिए काफी कमेटिड भी हैं। उन्होंने अनुष्का के बारे में कहा था कि शादी ने उन्हें इंसान बनाया है। विराट शादी के बाद भी अपने विदेशी दौरों पर अनुष्का के साथ दिखे हैं। विराट ने हाल ही में बीसीसीआई से निवेदन किया है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में पूरे समय क्रिकेटर्स को पत्नी को साथ रखने की इजाजत दी जाए।