विकास दुबे एनकाउंटर पर सोशल मीडिया पर छाए मीम्स, वायरल हुआ सलमान का यह डायलॉग

गैंगस्टर विकास दुबे के शुक्रवार सुबह हुए एनकाउंटर ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। विकास दुबे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। विकास दुबे एनकाउंटर को कई लोग फर्जी बता रहे तो कईयों ने इसे फिल्मी स्क्रिप्ट करार दिया है। सोशल मीडिया पर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर फनी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस के लिए सलमान खान की दबंग का ये डायलॉग वायरल हो रहा है- पकड़ेंगे भी हम और मारेंगे भी हम।

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिर ऑफिसर खुश हैं. मीम में बताया गया है- अब जाकर उनके बेचैन दिल को करार आया है.

विकास दुबे के मारे जाने के बाद उससे मिले यूपी के मंत्री राहत की सांस ले रहे हैं। दरअसल, विकास कई मंत्रियों की पोल खोल सकता था।

विकास दुबे एनकाउंटर जिस नाटकीय अंदाज में हुआ इसे कुछ लोग फेक भी बता रहे हैं। मीम में दिखाया गया है कि यूपी पुलिस को इन आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विकास दुबे के एनकाउंर की स्क्रिप्ट पर ये मीम वायरल है।

माधुरी के सान्ग मार डाला को मीम की तरह इस्तेमाल किया गया है।

विकास संग मिले हुए राजनेता कह रहे हैं- गया, अरे जान छूटी।

पुलिस वालों से ना ही बैर रखें और ना ही दोस्ती।

विकास की मौत के बाद रोहित शेट्टी भी ट्रेंड हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि रोहित को अपने प्रोजेक्ट के लिए स्क्रिप्ट मिल गई है।