एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया के बीच डेटिंग की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हाल ही में दोनों की एक ही जगह से शेयर की गई तस्वीरों से इन अफवाहों को और बल मिल गया। अभी तक वीर और तारा ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। बता दें मंगलवार (1 जुलाई) को वीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे यूरोपीयन कंट्री इटली के कैप्री में एक यॉट पर पोज देते नजर आए। तस्वीर में एक पहाड़ और समुद्र का खूबसूरत नजारा था। वीर ने ओपन-बटन शर्ट, बॉक्सर और स्टाइलिश टोपी के साथ वेकेशन लुक को फ्लॉन्ट किया।
उसी दौरान तारा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें समुद्र और वही पहाड़ दिखाई दिया। तारा ने फोटो के साथ एक दिल का इमोटिकॉन जोड़ा। हालांकि तारा ने इसे वीर को टैग नहीं किया। तारा और वीर की डेटिंग की अफवाहें मई में उस समय शुरू हुईं, जब ईटाइम्स ने बताया कि दोनों ने कुछ महीने पहले डेटिंग शुरू की थी। एक सूत्र ने बताया कि दोनों ने कुछ महीने पहले ही डेटिंग शुरू की है। वे अभी चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं और अक्सर डेट पर जाते हैं।
इसके अलावा मार्च में दोनों ने लैक्मे फैशन वीक में ब्रिटिश ब्रांड ASOS के लिए रैंप वॉक किया था। तारा ने काले रंग के लेस वाले गाउन और वीर ने सफेद सूट में सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद हाल ही दोनों को मुंबई के बांद्रा में एक स्पैनिश रेस्टोरेंट ला लोका मारिया में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। उस समय तारा अपनी फ्रेंड्स के साथ रेस्टोरेंट से निकलीं, जबकि वीर ने अकेले बाहर निकलकर पैपराजी को पोज दिए। वीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने इसी साल ‘स्काई फोर्स’ मूवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें अक्षय कुमार और सारा अली खान भी थे।
शादी के 24 साल बाद साल 2022 में हो गया था सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाकसलमान खान के छोटे भाई एक्टर व फिल्ममेकर सोहेल खान पत्नी सीमा सजदेह से अलग हो चुके हैं। इसके बावजूद दोनों मिलकर अपने दोनों बेटों निर्वान और योहान की परवरिश कर रहे हैं। सोहेल हाल ही तीनों के साथ लंदन में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। सोहेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस ट्रिप की मस्तीभरी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सीमा भी सोहेल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों सालों बाद साथ नजर आए हैं।
सोहेल ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई झलकियां दिखाई हैं, जिनमें पूरा परिवार साथ है। पहली फोटो में चारों जने सेल्फी लेते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में रिवर थेम्स की खूबसूरती देखने को मिल रही है। एक और तस्वीर में सोहेल छोटे बेटे योहान के साथ आइसक्रीम खा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में बड़े बेटे के साथ बियर पीते दिख रहे हैं। एक फोटो में पूरा परिवार रिक्शा की सवारी करता दिखा। लंदन के नजारों का आनंद लेते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं।
इनके साथ सोहेल ने कैप्शन में लिखा, “लंदन डायरी, फैमिली।” उल्लेखनीय है कि सोहेल और सीमा ने साल 1998 में घर से भागकर शादी की थी। साल 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया। सीमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह हमेशा बच्चों को प्रायोरिटी देती हैं और यही वजह है कि वह और सोहेल अब भी एक-दूसरे के साथ खड़े हुए हैं। पिछले दिनों सीमा ने रियलिटी शो ‘फैब्युल्स लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के दौरान बताया था कि वो अपने पूर्व मंगेतर विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं।