B'day Special: किंग खान कहे जाते हैं 'ब्रांड एसआरके', जानें उनसे जुड़े अनसुने तथ्य

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आज 2 नवंबर को जन्मदिन है। शाहरुख खान अपने अभिनय से सिनेप्रेमियों के दिलो पर रज करते आये है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपके लिए शाहरूख से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जो शायद ही आप जानते होंगे और इन्‍हें जानने के बाद आप उनसे और ज्‍यादा प्‍यार करने लगेंगे।

- आज शाहरूख खान हिन्‍दी फिल्‍मों में सबसे ज्‍यादा चर्चित नाम है। आज फिल्‍में सिर्फ उनके नाम पर चलती हैं। उनका नाम इंडस्‍ट्री के ए लिस्‍टर्स अभिनेताओं की सूची में शुमार है।
- लोग उन्‍हें प्‍यार से एसआरके, किंग खान, बादशाह ऑफ बॉलीवुड, ब्रांड एसआरके जैसे नामों से भी पुकारते हैं।

- लॉस ऐंजिलस टाइम्स के मुताबिक वे दुनिया के सबसे बड़े मूवी स्‍टार हैं। उनके प्रशंसकों की संख्‍या भारत के साथ साथ विदेशों में भी काफी ज्‍यादा है। वे बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनकी विदेशों में फैन फालोइिंग सबसे ज्‍यादा है और उनकी फिल्‍में विदेशों में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती हैं और कमाई करती हैं।

- 2014 की एक रिपोर्ट के मुताबिेक वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी संपत्ति 400 से 600 मिलीयन है।

- शाहरूख के घर की अलमारियां पुरस्‍कारों से भरी पड़ी हैं। उन्‍हें उनके फिल्‍मी करियर के दौरान तो कई पुरस्‍कार मिले ही, इसके अलावा भी कई पुरस्‍कार मिले। वे फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में 30 बार नामांकित हो चुके हैं जिनमें से 14 बार यह पुरस्‍कार हासिल किया है और इसमें भी 8 बार सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता के तौर पर यह पुरस्‍कार हासिल किया है। वह दिलीप कुमार के साथ इस श्रेणी में सबसे अधिक 8 पुरस्‍कार पाने वाले अभिनेता हैं।- फिल्‍मों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से उन्‍हें पद्मश्री पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया गया है तो वहीं फ्रांस सरकार ने उन्‍हें 'ओरड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस' और उनके सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान 'लीजन डी ऑनर' नामक पुरस्‍कार से भी नवाजा है।

- टीवी की दुनिया में उन्‍हें लोग 'ब्रांड एसआरके' कहते हैं क्‍योंकि उनके जितना ब्रांड एंडोर्समेंट कोई भी दूसरा अभिनेता नहीं करता है।

- उनके घर में हिन्‍दू-मुस्लिम दोनों धर्मों को बराबर से सम्‍मान दिया जाता है। उनके बच्‍चे दोनों धर्मों का पालन करते हैं।