‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में उदिति सिंह ने अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। स्काउटऑप के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ता किस तरह धीरे-धीरे मुश्किलों में घिरता गया। उदिति ने अपने ब्रेकअप को ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’ बताया और कहा कि अलग होने के बाद उनकी निजी जिंदगी और करियर में बदलाव देखने को मिले।
उदिति के मुताबिक, लॉकडाउन का दौर उनके रिश्ते के लिए काफी मुश्किल रहा। इस दौरान दोनों के बीच कई बातों को लेकर विवाद होते थे। उन्होंने बताया कि इसी समय दोनों ने नोआ नाम के एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग को गोद लिया था। हालांकि, पेट की देखभाल को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। उदिति ने कहा कि नोआ को लेकर उनके बीच काफी लड़ाइयां हुईं।
सफाई को लेकर भी अलग थे दोनों के विचारउदिति सिंह ने बताया कि उनके रिश्ते में मतभेद सिर्फ पेट की देखभाल तक सीमित नहीं थे। सफाई को लेकर भी दोनों की सोच अलग थी। उनके अनुसार, घर और चीजों को साफ रखने के तरीकों को लेकर दोनों के विचार मेल नहीं खाते थे और यही अंतर कई बार आपसी अनबन की वजह बनता था।
उन्होंने अपने रिश्ते में उम्र के अंतर का भी जिक्र किया। उदिति का कहना था कि इसका असर भी उनके रिश्ते पर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक्स पार्टनर कई बार उन पर हावी होने की कोशिश करते थे और उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित किया जा रहा है।
‘आप नहीं कर पाओगी’ कहकर डिमोटिवेट करने का आरोपउदिति ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके पार्टनर की तरफ से उन्हें कई बार ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं, जिनसे उनका आत्मविश्वास प्रभावित होता था। उन्होंने कहा कि उनसे कहा जाता था, ‘आप नहीं कर पाओगी, आपको नहीं आता।’ उदिति ने इसे रिश्ते में सपोर्ट की कमी से जोड़ते हुए कहा कि कई बार उनका अपना पार्टनर ही उन्हें डिमोटिवेट कर रहा था।
उनके मुताबिक, रिश्ते में वह जिस तरह के सहयोग की उम्मीद करती थीं, वैसा हमेशा नहीं मिल पाता था। इसी अनुभव को याद करते हुए उदिति ने कहा कि किसी रिश्ते को बचाने की कितनी भी कोशिश की जाए, हर रिश्ता हमेशा चल पाए, यह जरूरी नहीं है।
रिश्ते और किस्मत को लेकर भी रखी अपनी बातउदिति ने अपने अनुभव को किस्मत से भी जोड़कर देखा। उन्होंने सितारों की चाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब दो लोगों का साथ होना किस्मत में नहीं होता, तो परिस्थितियां धीरे-धीरे बिगड़ने लगती हैं। वहीं, जब सही समय और सही हालात मिलते हैं तो चीजें बेहतर तरीके से आगे बढ़ती हैं।
इसी संदर्भ में उन्होंने अपने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी के लिए एक ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’ बताया। उनके मुताबिक, अलग होने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ और करियर में बदलाव आए।
करण वाही से ऐसे शुरू हुई थी उदिति की बातचीतउदिति सिंह और करण वाही ने साल 2019 में डेटिंग शुरू की थी। उस समय दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कन्फर्म नहीं किया था। ‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड में उदिति ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत इंस्टाग्राम मैसेज से शुरू हुई थी।
उदिति ने बताया कि उन्होंने लंदन के एक रेस्टोरेंट के बारे में करण को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। उस समय करण लंदन में थे और इसी सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद करीब दो महीने तक बातचीत चलने के बाद दोनों ने रिश्ते में आने का फैसला किया।
जनवरी 2020 में उनका रिश्ता सार्वजनिक तौर पर सामने आया, जब करण वाही ने सोशल मीडिया पर उदिति के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद दोनों के रिश्ते की जानकारी सार्वजनिक हुई।