उड़ान फेम एक्ट्रेस माल्वी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, चाकू से पेट पर किया वार

सीरियल उड़ान में काम कर चुकीं एक्ट्रेस माल्वी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसके बाद माल्वी को अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माल्वी के पेट पर एक शख्स ने चाकू से हमला किया। हमले के बाद शख्स ने माल्वी के चेहरे को टारगेट करने की कोशिश की। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को अपने हाथों से कवर कर बचाने की कोशिश की। ऐसा करते वक्त माल्वी के दाहिने और बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। हमला करने वाले शख्स के खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। माल्वी पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की अभी पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही उसके मंसूबों से भी पुलिस अनजान है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। माल्वी को कुल 3 जगह गहरी चोट आई है। अभी वे अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।

माल्वी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कलर्स के हिट शो उड़ान में काम कर चुकी हैं। हिंदी फिल्म होटल मिलन में भी माल्वी ने काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आई हैं।