बंद होने जा रहा है अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) छोटे परदे के साथ-साथ लोगों के दिलो-दिमाग पर भी छाया हुआ है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में अब तक 4 लोग करोड़पति बन गए हैं। लेकिन अब यह शो चार दिन बाद बंद होने जा रहा है। दरअसल, शो के शुरू होने से पहले ही शो के पूरे प्लान की ऑफिशियल घोषणा कर दी गई थी। केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शुरुआत में ही बता दिया था कि इस बार केबीसी का सफर 13 हफ्ते चलेगा, सीजन में कुल 65 एपिसोड होंगे। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में अब तक 4 लोग करोड़पति बन गए हैं। इनमें सनोज राज, गौतम कुमार झा, जेल सुपरीटेंडेंट अजीत कुमार, बबीता ताड़े शामिल हैं। लेकिन, इनमें से ऐसा कोई नहीं रहा जो 7 करोड़ रुपये जीत पाया हो। चारों लोगों ने 7 करोड़ के सवाल पर गेम छोड़ना ही बेहतर समझा।

केबीसी 11 का आखिरी शो शुक्रवार 29 नवंबर 2019 को होगा। यह फिनाले एपिसोड है, साथ ही इस दिन कर्मवीर स्पेशल एपिसोड का भी आखिरी दिन है। इस बार शो में इंफोसि‍स की संस्थापक पद्मश्री सुधा मूर्ति हॉट सीट पर बैठेंगी।

बता दे, इस बार शो में हफ्ते के चार दिन जहां कंटेस्टेंट ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। वहीं शुक्रवार का दिन कर्मवीर एपिसोड के लिए रिजर्व रहा। इसमें रियल लाइफ हीरो सवालों के जवाब देते नजर आए। हर शुक्रवार कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में देश के जाने-माने लोग आमंत्र‍ित किए गए। इस एपिसोड के गेस्ट्स बेहद खास रहे। ऐसा ही एक एपिसोड NDRF के जवानों के नाम रहा।

सेट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। तापसी पन्नू से लेकर इमरान हाशमी तक शो में गेम खेलते नजर आए। तापसी ने शो में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में पार्ट लिया था। उनके साथ डॉ। अच्युत सामंत नजर आए थे। डॉ। अच्युत विश्व के सबसे बड़े आदिवासी संस्था के संस्थापक हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

बता दें केबीसी 11 की शुरुआत 19 अगस्त से हुई। यह रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है। पहले ही दिन शो को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। टीआरपी चार्ट में भी केबीसी टॉप-10 में हमेशा जगह बनाने में सफल रहा है।