Aashka Goradia की न्यूड योगा फोटो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या आपने देखी

बिग बॉस और टीवी सीरियल नागिन फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड योगा तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। हाल में एक्ट्रेस ने एक नई फोटो शेयर की है इसमें वो टॉपलेस (Aashka Goradia Nude Yoga Photo) होकर शीर्षासन करती दिख रही हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते ही खूब वायरल हो रही है। आशका का ये नया योगासन न्यूड योगा गर्ल से इंस्पायर है।

आशका गोराडिया ने इस फोटो के साथ एक दमदार कैप्शन लिखकर न्यूड योगा को प्रमोट करते हुए ट्रोलर का मुंह बंद किया है। आशका ने इस मैसेज में इंडिया में महिलाओं को लेकर सेक्सुअलाइजेशन और ऑब्जेक्टेशन पर बात की है। उन्होंने महिलाओं के साड़ी और बिकनी पहनने को लेकर भी समाज से कुछ सवाल पूछे हैं साथ ही पुरुषों की मानसिकता पर सवाल किए हैं। पोस्ट में आशका ने खजुराहो मंदिर का भी उदाहरण दिया है। आशका गोराडिया ने इस पूरी पोस्ट में महिलाओं को भगवान की सबसे खूबसूरत क्रिएटिवी बताया है और अपनी बात को बखूबी रखा है।

गौरलतब है कि आश्का गोराडिया से पहले टीवी ऐक्ट्रस एबिगेल पांडे ने भी अपनी न्यूड योग वाली तस्वीर शेयर की थी। एबिगेल की तस्वीर के फैन्स दीवाने हो गए। उन्होंने एबिगेल के बोल्ड डिसीजन की जमकर तारीफ की थी।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब आशका योगासन करती दिखी हैं। आशका का इंस्‍टाग्राम अकाउंट योगा करते हुए कई सारी बोल्ड फोटोज से भरा हुआ है। बता दे, आशका ने दिसंबर 2017 में विदेशी बॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब से शादी की थी। आशका बिग बॉस के सीजन 6 का भी ह‍िस्‍सा रह चुकी हैं।