KBC-11: सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- हनुमान किसके लिए लाए थे संजीवनी, लेनी पड़ी लाइफलाइन, हुई ट्रोल

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 11)' में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल ऐपिसोड में राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं। उनकी मदद के लिए आईं थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)। इस दौरान सोनाक्षी ने कुछ सवालों का जवाब दिया लेकिन एक बेहद ही आसान से सवाल पर फंस गईं। जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

अमिताभ बच्चन ने शो के सवाल किया- रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?

A. सुग्रीव B. लक्ष्मण
C. सीता D. राम

सोनाक्षी सिन्हा को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। जिसके चलते उन्हें एक्सपर्ट वाली लाइफलाईन का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद ही सोनाक्षी सिन्हा सही जवाब दे पाईं। सोनाक्षी सिन्हा इस आसान से सवाल का जवाब नहीं देने के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं।

हो गईं ट्रोल

एक यूजर ने लिखा- 'मुस्लिम होते हुए भी मैं इस सवाल का जवाब जानता हूं लेकिन इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा ने लाइफ लाइन ली।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'शत्रुघ्न सिन्हा के भाई राम, लक्ष्मण, भरत और बेटे लव-कुश हैं, ये सभी जिस घर में रहते हैं उसका नाम रामायण है लेकिन इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा को इस सवाल का जबाव नहीं पता।'

एक और यूजर ने लिखा- 'वाकई... इन स्टार्स के बच्चों को हमारी संस्कृति के बारे में थोड़ा सा भी ज्ञान नहीं है।'

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता था कि बॉलीवुड के इतिहास में अनन्या पांडे सबसे खराब एक्ट्रेस हैं, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें गलत साबित कर दिया। ऐसा करके उन्होंने आलिया भट्ट और अनन्या पांडे को कड़ी टक्कर दी है।'

अमिताभ बच्चन ने भी सोनाक्षी की करी खिचाई

वहीं अमिताभ बच्चन ने खुद भी सोनाक्षी की क्लास लगा दी। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके बाकी और चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं। वहीं उनके घर का नाम भी रामायण है और तो और सोनाक्षी के भाईयों के नाम भी लव कुश है। इसके बाद भी वो इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।

बता दें कि शो में सोनाक्षी सिन्हा, रूमा देवी के काम से बहुत प्रभावित हुईं। रूमा देवी ने बताया कि बैग बनाने के बाद हमने कपड़े बनाने का फैसला किया क्योंकि लोग कपड़े बार-बार खरीदते हैं। रूमा देवी को नारी सशक्ति करण को लेकर अपने प्रयासों के कारण राष्ट्रपति से नारी शक्ति सम्मान प्राप्त हो चुका है। रूमा देवी केबीसी पर 12 लाख 50 हजार रुपए ही जीत पाईं।