स्विटजरलैंड में हॉलीडे एन्जॉय कर रहीं 'तारक मेहता' की बबीता जी, फैंस के साथ शेयर किए खूबसूरत नजारे

मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो का हर एक कैरेक्टर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुका हैं। सीरियल में बबिता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने हॉलीडे की झलक फैंस के साथ शेयर की है। बता दे, मुनमुन दत्ता इस वक्त स्विटजरलैंड की हसीन नजारों का आनंद ले रही हैं। जिसकी एक झलक फैंस के साथ शेयर की है।

मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच बनी झील के किनार दिलकश नजारों का आनंद लेतीं मुनमुन दत्ता को देखकर लग रहा है कि वो इस वेकेशन पर कितनी खुश हैं। वहीं इन तस्वीरों में मुनमुन किसी बार्बी डॉल की तरह दिख रही हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिलहाल बबीता जी का किरदार कम ही या फिर ना के बराबर ही नजर आ रहा है। शायद इसकी वजह यही है कि वो शो से कुछ समय के लिए छुट्टी लेकर घूमने –फिरने निकली हैं। उन्हें बबीता जी के रोल में काफी पसंद किया जाता है फिलहाल वो इसके अलावा किसी और शो में नजर भी नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं मुनमुन दत्ता अपने से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस को देती ही रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साथ ही मुनमुन दत्ता का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर उनके मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने करियर की शुरुआत 2004 में आए सीरियल 'हम सब बाराती' से की थी।