सड़क किनारे मूंगफली बेचते हुए सुनील ग्रोवर का वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले - कपिल का शो छोड़ते ही क्या हो गया!

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं। इस इस वीडियो को सुनील ग्रोवर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो सड़क के किनारे मूंगफली बेचते नजर आ रहे हैं। इतना बड़ा स्टार और रोड किनारे मूंगफली बेच रहा है यह देखकर सब हैरान रह गए हैं। तो जनाब हम आपको बता दे चिंता की कोई बात नहीं है हमेशा की ही तरह सुनील के अच्छे दिन ही चल रहे हैं। ये तो सुनील का लोगों को एंटरटेन करने का नया तरीका है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन लिखा- 'खाओ खाओ और खाओ'। ये वीडियो पोस्ट होते ही वायरल होने लगा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे मूंगफली की दुकान पर सुनील ग्रोवर जाते हैं और फिर वहां मूंगफली भूनने लगते हैं। कमाल की बात है इतना बड़ा सितारा लोगों को गरमा गरम मूंगफली बेच रहा है। जैकेट-टी शर्ट, जींस में मूंगफली भूनते सुनील ग्रोवर का ये टशन आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। कॉमेडियन के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने सुनील के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'कपिल का शो छोड़ते ही क्या हो गया?'

वहीं, एक और यूजर ने लिखा- 'अभी भी वक्त है कपिल शर्मा शो में चले जाओ नहीं तो मूंगफली ही बेचनी पड़ेगी'।

यूजर्स ने सुनील ग्रोवर के डाउन टू अर्थ नेचर की तारीफ की है। उन्हें रियल स्टार भी बताया है।

सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'गुडबॉय' में देखा गया था। इसमें उन्होंने पंडित जी का रोल प्ले किया था। सुनील की अपकमिंग मूवी जवान है। सुनील को डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी के किरदार से पहचान मिली।