तुनिषा को मिला था प्यार में धोखा, 10 दिन पहले आया था एंजाइटी अटैक

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से हर किसी को शॉक लगा है। महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने फांसी लगा कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तुनिशा की मौत का मामला गरमा गया है। पुलिस ने तुनिशा के दोस्त शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में अब बड़े खुलासे होने लगे हैं। यह खुलासा तुनिशा के चाचा ने किया है। तुनिशा के चाचा पवन ने एक ऐसी बात बताई जिसने सभी को चौंका दिया है। रविवार को तुनिशा के चाचा ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिन से वे काफी तनाव में थी। वो नॉर्मल रहना चाहती थी, लेकिन, कुछ बातें उसको परेशान कर रही थीं। चाचा ने बताया कि तुनिशा को 10 दिन पहलेएंजाइटी अटैक आया था। उसने अपनी से कुछ बड़ी बातें शेयर की थीं।

20 साल की तुनिषा ने शनिवार (24 दिसंबर) को सुसाइड कर लिया था। वे एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। इसी के सेट पर लोगों ने उनका शव फंदे पर झूलते हुए देखा। इस मामले में तुनिषा के को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को हिरासत में लिया गया है। मुंबई के ACP चंद्रकांत जाधव के मुताबिक तुनिषा और शीजान का अफेयर चल रहा था। 15 दिन पहले दोनों में ब्रेकअप हो गया था। इस बारे में हमने तुनिषा की मां विनीता शर्मा से बात करने की कोशिश की, लेकिन वे अभी बात करने की स्थिति में नहीं है।

शीजान का किसी और लड़की के साथ रिश्ता था

पवन ने बताया कि तुनिषा से फोन पर बात करते हुए पता चला कि शीजान का किसी और लड़की के साथ रिश्ता था। इसकी जानकारी तुनिषा को हो गई थी। हालांकि शीजान और तुनिषा का फिलहाल शादी का इरादा नहीं था।

तुनिशा केचाचा ने 10 दिन पहले हुई घटना का जिक्र किया है। उन्होंने कहा- 'अलीबाबा शो शुरू होते ही तुनिशा और शीजानएक-दूसरे के करीब आ गए थे। लगभग 10 दिन पहले तुनिशा को एंजाइटी अटैक भी आया था। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।'

चाचा ने आगे कहा-'जब मैं और उसकी मां मिलने गएतो तुनिशा नेबताया कि उसके साथगलत हुआ है। उसे धोखा दिया गया है।'

चाचा ने आगे कहा- 'हमें अंदाजा हो गया था कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है। उसकी मां ने पूछा कि अगर रिश्ता नहीं रखना थातो इतना करीब आने की क्या जरूरत थी? हम कहते हैं कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए।' चाचा ने ये भी बताया तुनिशा की मौसी इंग्लैंड में हैं। इसलिए उनके आनेबाद 27 दिसंबर को तुनिशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।