जालीदार ड्रेस में निया शर्मा ने फ्लॉन्ट किया अपना सेक्सी फिगर, फैंस के लिए नजरे हटाना हुआ मुश्किल

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निया शर्मा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस भी निया की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते है और दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। इसी कड़ी में निया ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

निया ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख लोग मदहोश हो गए हैं। इनमें उन्हें ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। इसको निया ने एक नेट के टॉप के साथ पेयर किया है। उन्होंने ब्लैक हील्स से खुद को स्टाइल किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने स्मोकी मेकअप किया है। मैसी हेयरस्टाइल उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं। निया कैमरे के सामने कातिलाना पोज देती हुई बेहद हसीन लग रही हैं।

निया के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका गाना 'हैरान' रिलीज हुआ है। निया शर्मा के साथ इस म्यूजिक वीडियो में कुणाल रॉय कपूर ने काम किया है। इससे पहले वह 'फूंक ले' में नजर आई थीं। अब फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।