येलो शिमरी ड्रेस में नजर आई Nikki Tamboli, कैमरे में कैद हुआ बोल्ड लुक, फैन्स बोले- Ufff...

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के बाद चर्चा में आई निक्की तंबोली की पॉपुलैरिटी ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। निक्की ने भले ही ज्यादा टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम न किया हो, लेकिन अक्सर उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। निक्की के फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों को कभी नाराज नहीं करती। इसी कड़ी में निक्की तंबोली द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के लिए एक ट्रीट के बराबर साबित हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इन तस्वीरों में निक्की येलो कलर की शिमरी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। इस लुक में निक्की काफी हॉट और बोल्ड लग रही हैं। इस दौरान वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह ड्रेस पीछे से बैकलेस है। इस लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी आई मेकअप निक्की तंबोली की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इस ड्रेस के साथ निक्की तंबोली ने कोई जूलरी नहीं कैरी की है। काफी सिंपल रखा है।

निक्की तंबोली ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बेसिक? यह क्या होता है, मुझे तो पता भी नहीं है।' फैन्स लगातार निक्की तंबोली के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'निक्की मैम, आपकी अदाओं पर ही तो हम फिदा है, उफ्फ...क्या ही कहने।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'किलर निक्की'।

गौरतलब है कि निक्की इन दिनों अपने अपकमिंग सॉन्ग 'एक हसीना ने' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले वह भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के कॉमेडी स्टंट शो 'खतरा खतरा खतरा' का भी हिस्सा बनी थीं। इसी दौरान उनकी प्रतीक सहजपाल के साथ एक खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली थी।