ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आई निया शर्मा, फैंस बोले - गॉर्जियस

इंटरनेट सेंसेशन निया शर्मा (Nia Sharma) बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाते रहते हैं। हाल ही में निया शर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में निया ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत और बोल्ड दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निया ने बताया कि वह गेमिंग कार्निवल एंजॉय कर रही हैं।

निया शर्मा का लुक

निया शर्मा का ब्लैक ड्रेस ट्रांसपेरेंट होने के साथ-साथ थाई-हाई स्लिट है। जिसमें वह अपनी टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। ब्लैक कलर के इयररिंग्स उन पर खूब फब रहे हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने रेड कलर के हाई हील्स कैरी किए।

फैंस कर रहे तारीफ

निया की फोटो पर एक यूजर ने लिखा- गॉर्जियस। एक यूजर लिखते हैं, आप मेरी फेवरेट हैं। एक अन्य ने कहा, लव यू निया। उनके बहुत से फैन्स ने हार्ट और फायर का इमोजी बनाया है। उनकी इस फोटो को भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने लाइक किया है।