एकता कपूर समेत टीवी की कई पॉपुलर सेलेब्स का हुआ अपहरण, इंस्टाग्राम के जरिए मिली जानकरी

टीवी इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। हिना खान (Hina Khan), एकता कपूर (Ekta Kapoor) से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) करिश्मा तन्ना (Karishma Khanna), सुरभि ज्योति (Shurbhi Jyoti) और विवेक दहिया का अब तक अपहरण हो गया है। अपने अपहरण की जानकारी खुद सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को दे रहे है। इन सभी सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम एक फोटो शेयर करते हुए इनकी जानकारी दी है। इस फोटो के साथ इन सभी सेलेब्स ने कैप्शन में लिखा है की 'मेरा अपहरण हो गया है'। आपको बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ने सबसे पहले अपने अपहरण की जानकारी अपने फैन्स को दी है। इन सबसे ब्लैक कलर की तस्वीर शेयर करते हुए सबको चौका दिया है। चलिए हम बताते है आखिर माजरा क्या है दरहसल, यह सभी टीवी सितारें वेब सीरीज को प्रमोट कर रहे है। दरअसल, फिल्म और टीवी मेकर एकता कपूर एक वेब सीरीज ला रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस वेब सीरीज में कई टीवी सितारें नजर आएंगे। इस कारण टीवी के सभी सितारें इसका प्रमोशन करते हुए दिखेंगे। सात महिने पहले से इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई थी। खबरे के मुताबिक, इसमें अरूणोदय सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वैसे, कुछ भी कहिए वेब सीरीज के प्रमोशन का ये तरिका सबसे बहुत अच्छा है। इसके बाद इस वेब सीरीज के बारे में जानकारी कई लोगों तक पहुंचेगी।

बता दें, एकता कपूर इन दोनों वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित है। एकता दिव्यांका त्रिपाठी के साथ भी एक वेब सीरीज कर रही है। पिछले दिनों खुद एकता ने अपने फैन्स को इसके बारे में जानकरी दी थी। इस वेब सीरीज का नाम शेफ है।