गिरते-गिरते बचीं दीपिका कक्कड़, फैन ने की बचाने की कोशिश तो भड़की, बोली - मुझे टच मत करो; हुई ट्रोल

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वजह है उनका लेटेस्ट वायरल वीडियो। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनके बिहेवियर और एटीट्यूड पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स उनके बिहेवियर को देख कर उन्हें घमंडी तक कह रहे हैं। चलिए बताते है कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसके चलते एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड्स में शिरकत की। इस दौरान वह बेहद खुश दिखाई दी। हालांकि इसी बीच दीपिका के साथ एक छोटा सा हादसा हो गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका हाथ में मोबाइल फोन लिए चलती हुई दिखाई दे रही हैं। तभी वह चलते-चलते लड़खड़ा जाती हैं और गिरने वाली ही होती कि एक फैन एक्ट्रेस को बचाने के लिए आगे बढ़ता है। दीपिका कक्कड़ के हाथ को पकड़ा तो एक्ट्रेस संभलते-संभलते उसपर गुस्सा होने लगीं। पहले तो उनसे कहा कि ठीक है, ठीक है। मैं ठीक हूं, लेकिन मुझे इस तरह टच मत करो। दीपिका कक्कड़ के चेहरे पर हल्का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। वह शख्स खुद को इसके बाद एक्ट्रेस से दूर ही रखने की कोशिश करता नजर आता है।
दीपिका का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन नाराज होते हुए दिख रहे हैं। अदाकारा के इस वीडियो को ‘सेलिब्रिटी फोटोशूट01’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जहां यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘उसने आपको बचाने की कोशिश की है लेकिन आपने उसे अपमानित कर दिया’।

एक दूसरे ने लिखा, ‘उसे थैंक यू कहने की बजाय उससे बद्तमीज़ी ये अच्छी बात नहीं’

एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'इतना घमंड अच्छा नहीं'

एक चौथे यूजर ने लिखा, 'अनावश्यक रवैया… वह वास्तव में उसकी मदद करने की कोशिश कर रहा था। वो गिर जाती तो अच्छा होता।।उसे अकेले रहने दो।'एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वीडियो ब्लॉग में इतनी अच्छी बनने की कोशिश करती हो और रियल में जो मदद करते हैं उनको ही आंखें दिखाती हो। वाह क्या एटीट्यूड है मैडम। सेम अंदाज वीडियो व्लॉग में भी रखतीं तो मजा आता।'