'जमाई राजा' फेम एक्टर रवि दुबे ने किया अलाउद्दीन खिलजी को कॉपी, देखकर रणवीर सिंह भी हो जाएंगे हैरान, देखे वीडियो

टेलीविजन के पॉपुलर शो 'जमाई राजा' फेम एक्टर रवि दुबे जल्द ही एक गेम शो लेकर आ रहे हैं। स्टार प्लस के नए शो 'सबसे स्मार्ट कौन?' को होस्ट करने के लिए तैयार रवि दुबे ने इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अपने फैन्स के साथ साझा किए हैं। दिलचस्प यह है कि इसमें रवि बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनका नया लुक काफी हद तक बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' की याद दिलाता है। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावत में खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह को खूब सराहा गया था। यही नहीं उनके ऊपर फिल्माया गाना खली-बली तो अभी तक डीजे पर बजाया जाता है। फिल्म में रणवीर ने इस किरदार को इतना बेहतरीन निभाया है कि लोगों ने ये तक कहा था कि फिल्म को पद्मावत नहीं बल्कि खिलजावत होना चाहिए था

नए प्रोमो में टीवी एक्टर रवि दुबे, रणवीर के लुक को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में रवि दुबे अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में जच रहे हैं। उनके फनी अंदाज को भी काफी पसंद किया जा रहा है। देखें, शो का प्रोमो और तस्वीरें... रवि दुबे गेम शो 'सबसे स्मार्ट कौन?' की मेजबानी करेंगे, जिसमें आम लोगों की बुद्धिमानी और स्मार्टनेस देखने को मिलेगी।

रवि ने आईएएनएस को बताया, "शो की अवधारणा बहुत अनोखी है, जिसमें आम लोगों की स्मार्टनेस देखने को मिलेगी। शो लोगों को बुद्धिमानी से सही समय पर सही जवाब देकर अमीर बनने का मौका देता है। शो में कोई भी भाग ले सकता है, इसके लिए किसी पूर्व-आवश्यक कौशल या प्रतिभा की जरूरत नहीं है।" यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने शो के लिए अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने पर काम किया है, उन्होंने कहा कि उन्हें सामान्य ज्ञान की जानकारी रखना पसंद है, प्रतिभागियों को मौजूदा घटनाक्रमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए और सही समय पर सही जवाब देना होगा। 'सबसे स्मार्ट कौन' का प्रसारण 4 जून से सोमवार से शुक्रवार शाम 6.30 बजे स्टार प्लस पर होगा।