यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के साथ शानदार शुरुआत की थी, लेकिन कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ गई। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 101 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। हालांकि इसके बाद हर दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई। अब फिल्म के पहले सोमवार यानी रिलीज के छठे दिन की कमाई सामने आ गई है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने छठे दिन यानी पहले मंडे को भारत में करीब 7.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की देशभर में कुल नेट कमाई 221.55 करोड़ रुपये हो गई है। यानी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद अब फिल्म की कमाई की रफ्तार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
पहले दिन ही दिखाया था दम‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन ही 101 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की थी। यह कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी।
लेकिन दूसरे दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई। शुक्रवार को फिल्म ने 37.65 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन 25.15 करोड़ रुपये रहा, जबकि रविवार को फिल्म की कमाई 23 करोड़ रुपये तक पहुंची।
वीकेंड पर कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन आंकड़े उस तरह नहीं आए। इसके बाद पहले सोमवार को फिल्म की कमाई सीधे सिंगल डिजिट में पहुंच गई।
दर्शकों से मिला-जुला नहीं, निगेटिव रिस्पॉन्सफिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया ज्यादातर नकारात्मक बताई गई है। खास तौर पर इसकी कहानी और ज्यादा हिंसा को लेकर निराशा की बात सामने आई। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी बढ़त मिली, लेकिन उसके बाद लगातार गिरती कमाई ने इसकी रफ्तार पर असर डाला।
यश के साथ नजर आए ये सितारे‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है और राया नाम के एक ताकतवर गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह हिंसा और धोखे के जरिए अपना आपराधिक साम्राज्य खड़ा करता है। फिल्म में उसके अपनी बहन गंगा के साथ रिश्ते को भी दिखाया गया है, जिसका किरदार नयनतारा ने निभाया है। यश ने फिल्म में डबल रोल किया है।
फिल्म अपने इंटीमेट सीन और हिंसक दृश्यों को लेकर भी चर्चा में रही है। अब पहले सोमवार की कमाई सिंगल डिजिट में आने के बाद ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सबकी नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, केजीएफ की छाया से बाहर नहीं आए यश