Ganesh Chaturthi 2018 : रितेश देशमुख ने इस तरह बनाई थी गणपति की प्रतिमा, बताया कैसे मनाए इको फ्रेंडली गणेशोत्सव, वीडियो

गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 के त्योहार का आमजन में तो बहुत महत्व होता हैं, लेकिन इसी के साथ ही इसका उत्साह बॉलीवुड में भी साफतौर पर देखा जा सकता हैं। हर साल कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपने घरों में गणेश जी की मूर्ती की स्थापना करते हैं। आखिरी साल रितेश देशमुख ने अपने हाथों से गणपति जी की मूर्ती बनाकर इको फ्रेंडली गणेशोत्सव मनाने का सुझाव दिया था।

इसके चलते रितेश देशमुख ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो गणेश उत्सव के लिए गणपति की मूर्ती बना रहे हैं। रितेश की बनाई ये गणपति मूर्ति बेदह खूबसूरत थी।

खास बात ये है कि वीडियो में दिखाया गया है कि भगवान गणेश का साफा रितेश ने देश के किसानों को समर्पित किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो खुद भी एक किसान के बेटे हैं। रितेश के ये वीडियो पोस्ट करते ही फेसबुक पर इसे लाइक करने वालो का जमावाड़ा लग गया।