VIDEO - समंदर में मिली दुनिया की सबसे बड़ी मछली, 1 टन से भी ज्यादा है इसका वजन

समंदर की दुनिया काफी दिलचस्प है साथ ही इसके जीव भी उतने ही खास हैं। जब मछुआरे अपने जाल को सागर की गहराइयों में से बाहर निकालते हैं, तो वो लोगों के लिए हैरानी की वजह बन जाती है। हम बात कर रहे हैं, पश्चिमी रूस Sakhalin की, जहाँ पर एक मछुआरे को 1,100 किलोग्राम की Sunfish देखने को मिली। ये मछली दुनिया की सबसे बड़ी मछली बताई जा रहीं है जिसे देखकर सभी हैरान है। इस पर मछुआरे Artur Balkarov का कहना है कि 'मुझे ऐसी किसी मछली के बारे में जानकारी नहीं है, जो इतनी बड़ी हो।

हां, कुछ डॉल्फिंस का साइज़ 1.5 मीटर तक होता है, पर इतनी बड़ी Sunfish को मैंने आज तक नहीं देखी।' यह मछली बहुत ज्यादा सड़ गई थी इस वजह से इसे यहाँ के लोगो ने जंगली जानवरों को खाने के लिए दे दिया।