खुल गई डायरेक्टर की पोल, दावा निकला झूठा, ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुई द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स केडायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्ववीट से मूवी लवर्स को मिसलीड किया है। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा था कि बिग अनाउंसमेंट। द कश्मीर फाइल्स द एकेडमी की फर्स्ट लिस्ट में ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। ये भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं सभी को बधाई देता हूं। दूसरे ट्वीट में डायरेक्टर लिखते हैं- पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ये बस शुरूआत है। रास्ता लंबा है। सभी को ब्लेस करें। लेकिन सच कुछ और ही है। सच ये है कि ऑस्कर्स 2023 की रेस में द कश्मीर फाइल्स बनी हुई है लेकिन यह अभी तक शॉर्टलिस्ट नहीं हुई है।

खुल गई डायरेक्टर की पोल?

अगर आप एकेडमी अवॉर्ड्सकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे तो देखेंगे कि विवेक अग्निहोत्री का दावा गलत साबित हुआ है। फिल्मशॉर्टलिस्ट नहीं हुई है। भारत की तरफ से अभी बस एक फिल्म 'द लास्ट फिल्म शो' ऑस्कर के लिए International Feature Film कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुई है। इसकी अनाउंनसमेंट पहले ही कर दी गई थी।बाकी कैटेगिरी की में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों की जानकारी आनी अभी बाकी है। विवेक ही नहीं कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने भी ऑस्कर्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं किया है।

9 जनवरी 2023 को एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए एलिजीबल 301 फिल्मों की कॉन्टेसन लिस्ट निकाली गई थी। इस लिस्ट में कांतारा, द कश्मीर फाइल्स का नाम शामिल था।साफ साफ मेंशन किया है कि ये एलिजिबिलिटी लिस्ट है, मतलब ये मूवीज ऑस्कर के सभी मापदंडों की पूरा कर आगे जाने की योग्यता रखती हैं। ऑस्कर की रेस में इनका नाम है। लेकिन किन ये मूवीज आगे जाकर शॉर्टलिस्ट होंगी, इसकी कोई गारंटी नहीं हैं।

आपको बता दे, 95th एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन की वोटिंग 12-17 जनवरी तक होगी। नॉमिनेशंस का ऐलान 24 जनवरी 2023 को होगा। 12 मार्च 2023 को ऑस्कर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट होगी।