क्या शादी के 23 साल बाद तलाक लेंगे थलापति विजय और संगीता, सामने आया सच!

कॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खबर थी कि साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता की शादीशुदा लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से ये स्टार कपल जल्दी ही अलग हो सकता है। दोनों की शादी को करीब 24 साल होने वाले हैं। ऐसे में इस स्टार कपल की तलाक की खबरों ने इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। हालाकि, आपको बता दे यह सभी खबरें गलत हैं।

एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ये खबर गलत हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद थलापति विजय और संगीता से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'विजय और संगीता के तलाक की खबरें आधारहीन हैं। किसी को नहीं पता कि ये खबरें कहां से शुरू हुईं।'

अलग होने की खबरों को ऐसी मिली हवा

दरअसल, हाल ही में थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म वरिसु के ऑडियो लॉन्च के वक्त उनकी पत्नी संगीता मौजूद नहीं थीं वहीं, जवान फिल्म के निर्देशक एटली कुमार की प्रेग्नेंट पत्नी प्रिया के बेबी शॉवर पार्टी में भी संगीता नहीं आई थीं। जिसके बाद इन खबरों को हवा मिली थी। जबकि, रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त संगीता अपने बच्चों के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिता रही थी। यही वजह है कि विजय और संगीता साथ नहीं स्पॉट हुए। रिपोर्ट की मानें तो जल्दी ही विजय भी अमेरिका अपने परिवार से मिलने पहुंचने वाले हैं। हालांकि अभी तक इन रिपोर्ट्स पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

साउथ सुपरस्टार विजय और संगीता ने एक दूसरे से लव मैरिज की थी। संगीता सुपरस्टार विजय की बहुत बड़ी फैन थी। संगीता श्रीलंकन तमिल हैं और उनके पिता एक बड़े बिजनेसमैन थे।