समर लुक में नजर आए तैमूर अली खान, बदला हेयरस्टाइल, तस्वीरे वायरल

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। तैमूर अली खान की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। तैमूर अली खान के इस नए लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इस तस्वीर में टीशर्ट और रेड कलर के शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। इस तस्वीर में वो काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। मौसम के बदलते ही तैमूर का अपने बड़े और बिखरे बालों का बाय-बाय कर दिया है। ऐसे में तैमूर अब अपने नए लुक में काफी कूल लग रहे हैं।

तैमूर के पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में उन्हें अपने पुश्तैनी गांव पटौदी घुमाने लेकर गए थे। इस दौरान भी तैमूर ने जमकर मस्ती की थी। पटौदी गांन पहुंचकर तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) गाय देखने की जिद करने लग गए थे। इस दौरान तैमूर अली खान का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को वैसे भी बॉलीवुड (Bollywood) का सबसे पॉपुलर किड माना जाता है। तैमूर का अंदाज इतना निराला होता है कि उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) कभी बिल्ली के साथ खेलने की जिद करते हैं तो कभी फोटोग्राफर्स को देख अजीब रिएक्शन देते हैं। तैमूर इससे पहले अपने पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ घुड़सवारी का आनंद भी लेते दिखे थे। उनका हर अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।

हाल ही में करीना कपूर अरबाज खान के शो में पहुंचीं थीं जहां उनसे एक ट्रोल ने सवाल किया था कि वो तैमूर का हेयर कट क्यों नहीं कराती। इसके कुछ ही दिनों बाद तैमूर का ये हेयरस्टाइल सुर्खियों में हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि करीना ने तैमूर के फैंस की विश को पूरा करने के लिए उनका ये नया हेयरस्टाइल करा दिया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों करीना और सैफ बेटे को अपने गांव पटौदी घुमाने के लिए ले गए। यहां से इस स्टार फैमिली की बेहद शानदार वीडियोज सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई थीं। बी टाउन सबसे पॉपुलर बच्चा गांव में पहुंचा को पूरा गांव उसके पीछे दिखाई दिया। कोई भी इन खास पलों को मिस नहीं करना चाहता था। जहां तौमूर को कंधे पर बैठा कर गांव घुमा रहे थे वहीं करीना भी उनके साथ मस्ती करती दिखाई दे रही थीं।