तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने लिया संन्यास, माथे पर भस्म, पीले कपड़े में आए नजर, फैंस हैरान!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा इस समय अपनी बकाया फीस को लेकर चर्चा में है। खबर है कि तारक मेहता शो के मेकर्स ने शैलेश लोढ़ा का उनकी बकाया फीस नहीं दी है। हालाकि, मेकर्स का कहना है कि शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने से पहले कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स साइन नहीं किए हैं। इसलिए उन्हें बकाया पेमेंट नहीं दिया गया है। इस बीच शैलेश लोढ़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में शैलेश लोढ़ा को साधु संतों जैसे कपड़े पहन मंदिर में मैडिटेशन करते हुए नजर आ रहे है।

तस्वीर में शैलेश लोढ़ा ने पीले रंग की धोती और गमछा पहना है। उनके गले में माला है। माथे पर टीका और भस्म लगा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए शैलेश लोढ़ा ने लिखा- 'हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करें।...' एक्टर की ये फोटो पोस्ट होते ही वायरल होने लगी है। कमेंट सेक्शन में कोई जय श्री राम लिख रहा है तो कोई ओम नम:शिवाय। इसके अलावा काफी सारे लोग ऐसे हैं जो शैलेश लोढ़ा से शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस लौटने की गुहार लगा रहे हैं।

शख्स ने मजे लेते हुए लिखा- तारक मेहता शो देखने के लिए भी शक्ति चाहिए, अब ये शो नहीं देखा जा रहा है। दूसरा लिखता है- सर आप तारक मेहता का उल्टा तश्मा में वापस आ जाइए। यूजर ने लिखा- आपमें कितने गुण भरे हैं 😮 लेखक भी हो, कवि हो, अभिनेता भी हो, और क्या क्या हो सर अद्भुत कलाकार हैं आप! मुझे नही पता था फिर भी आपकी प्रशंसा करने का मौका मिल गया।