'तारक मेहता...' की 'बबीता जी' ने किया कमाल का पोल डांस, क्या आपने देखा ये डांस वीडियो?

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की बबीता जी (Babita Bhabhi) यानी सबसे चहेती एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इन दिनों अपने एक पुराने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वीडियो देख फैंस भी बेकाबू हो रहे हैं। दरअसल वायरल हो रहा मुनमुन का वीडियो तेलुगु फिल्म का है, जिसमें उन्होंने आइटम डांस किया था। इस फिल्म में मुनमुन ने अपनी कातिलाना अदाओं का जलवा दिखाया था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनमुन ने रेड कलर का शॉर्ट और टॉप पहना हुआ है, वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं मुनमुन ने पोल डांस किया। मुनमुन ने 'आदली नातो ए पूता…' गाने पर डांस करते दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में थीं। हालांकि उनका ये रिश्ता किसी वजह से टूट गया था। साल 2008 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मुनमुन का नाम जुड़ा था। जिसके बाद वो बबीता जी के नाम से घर-घर में मशहूर हो गईं है।