महेंद्र सिंह धोनी का किरदार पर्दे पर निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगा ली है। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने भी खुदकुशी की थी। हालांकि, इन दोनों मौतों की असल वजह सामने नहीं आई हैं। लेकिन, कहा जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। यह बात उनके घर से मिले मेडिकल दस्तावेजों से पता चली है। लॉकडाउन के दौरान सुशांत की खुदकुशी की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चौंका दिया है। लॉकडाउन के 70 दिनों में सुशांत ही नहीं, कई स्टार्स ने खुदकुशी की। ज्यादातर करियर और जिंदगी को लेकर परेशान थे। खुदकुशी करने वालों में बॉलीवुड, टीवी, तमिल और कन्नड़ इंडस्ट्री के कलाकार शामिल हैं।
आर्थिक तंगी ने ली मनमीत ग्रेवाल की जान32 साल के मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई को सुसाइड कर ली थी। मनमीत के सुसाइड के कारणों के पीछे उनकी पिछली पेमेंट न मिलने के चलते सामने आई आर्थिक परेशानी थी। उनके दोस्त मंजीत सिंह ने एक बातचीत में बताया था कि कुछ दिन पहले ही मनमीत के दोस्त ने भी पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। वह भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। दोनों ने फॉरेन ट्रिप के लिए लोन लिया था और वे इसका भुगतान नहीं कर पा रहे थे।
सपनों के टूटने का दुख था प्रेक्षा मेहता को'क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क' और 'मेरी दुर्गा' जैसे शोज की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने सोमवार 25 मई की रात इंदौर में आत्महत्या की थी। 25 साल की प्रेक्षा ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में लिखा था- 'मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस निगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की। अब मैं थक गई हूं।'
बॉयफ्रैंड के कारण चांदना ने दी जानकमर्शियल ऐड में नजर आईं कन्नड़ एक्ट्रेस और टीवी एंकर चांदना वीके ने भी मौत को गले लगा लिया था। घटना 28 मई की थी जो करीब हफ्ते भर बाद वायरल हुई थी। चांदना ने आत्महत्या जैसा कदम ब्वॉयफ्रेंड दिनेश गोवडा के शादी से इनकार करने के बाद उठाया। उन्होंने जहर खाकर जान दी है। मरने से पहले चांदना ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वे कहती दिखीं थीं, तुमने कहा था कि अगर मैं मर जाऊं तो तुम्हारे लिए अच्छा होगा। मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं और इसकी वजह तुम हो दिनेश।
सड़ गईं थीं एक्टर भाई-बहन की लाशेंचेन्नई में तमिल एक्टर श्रीधर और उनकी बहन जया कल्याणी ने भी आत्महत्या कर ली थी। दोनों का करियर एक्टिंग ही थी। पैसों की तंगी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया था। घटना का पता पड़ोसियों को भी तब चला जब एक्टर के घर से बदबू आने लगी। 6 जून को सामने आई इस खबर के बाद पुलिस ने मामले की जांच की।
बता दे, सुशांत पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां ले रहे थे। जिस समय उन्होंने आत्महत्या की, उनके दोस्त घर में उनके साथ थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर सकती है। उनकी बॉडी को कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया है। तीन डॉक्टरों की टीम उनका पोस्टमार्टम करेगी।