पटना / गांधी घाट पर विसर्जित की गईं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंत्येष्टि के बाद आज उनकी अस्थियां पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी में विसर्जित की गईं। गुरुवार दोपहर एक बजे अस्थियां विसर्जित की गईं। इस दौरान सुशांत सिंह के पिता केके सिंह, उनकी बहन श्वेता सिंह, कीर्ति और परिवार के बेहद करीबी लोग ही उपस्थित रहे। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंत्येष्टि के बाद सुशांत की अस्थियां पटना लाई गई थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुशांत का श्राद्धकर्म पटना में ही होगा। पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोग और रिश्तेदार भी श्राद्धकर्म में शामिल होंगे।

बुधवार को मुंबई से सुशांत के पिता केके सिंह अस्थियां लेकर लौटे थे। उनके लौटने के बाद परिजनों और शुभचिंतकों का आना-जाना शुरू हो गया। घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उनके घर पर पांच जवान और एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगा दी गई है।

बता दे, सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन की जानकारी उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने कहा, आज हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे। मैं फिर से आप सभी से आग्रह करती हूं कि उनके लिए प्रार्थना करें और उन्हें सारी अच्छी यादों और ठेर सारे प्यार के साथ विदा करें। उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करें और प्यार और खुशी भरी विदाई दें।

बता दें कि सुशांत के परिवारवाले 15 जून की शाम को उनको अंतिम क्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को पटना लौट गए थे। घर पर किसी बाहरी के आने पर रोक है। सुशांत का श्राद्धकर्म और बाकी क्रियाएं भी पटना में होंगी। इसमें सुशांत की बहनें, उनके पति और करीबी लोग शामिल होंगे।

सुशांत सिंह राजपूत केस में तेज हुई पूछताछ, बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया चक्रवर्ती; एक्टर के घर में मिली 5 पर्सनल डायरीज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर दर्ज हुई FIR में अपना नाम देखकर चढ़ा एकता कपूर का पारा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात