जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म ‘बॉर्डर’ साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया था। अब फैंस में मूवी के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कास्टिंग पूरी होने के बाद मेकर्स ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के झांसी में जारी शूटिंग के बीच फिल्म सेट से एक फोटो सामने आई है। फोटो में सनी देओल और वरुण धवन आर्मी टैंक के ऊपर बैठे हैं और उनके साथ फिल्म की बाकी टीम भी दिखाई दे रही है।
सनी और वरुण आर्मी लुक में है, लेकिन उन्होंने कैजुअल आउटफिट पहना है। सनी ने एकांत सशस्त्र बलों के छावनी क्षेत्रों में वरुण के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “एक्शन, विरासत और देशभक्ति। झांसी की बीहड़ छावनी में बॉर्डर 2 के सेट पर सनी देओल, वरुण धवन, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, सह-निर्माता शिवचन, बिनॉय गांधी और निर्देशक अनुराग सिंह के साथ शूटिंग। 23 जनवरी 2026 के लिए हो जाएं तैयार।”
फिल्म में सनी व वरुण के साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की भी अहम भूमिका है। इसमें सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को दर्शाया जाएगा। वरुण ने भी ‘बॉर्डर 2’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह आर्मी टैंक पर बैठकर सनी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, “सनी डेज। हमारे साब जी। बॉर्डर 2, इंडियन आर्मी।”
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘भूल चूक माफ’ में होगी जबरदस्त कॉमेडीएक्टर राजकुमार राव की प्रतिभा का लोहा हर कोई मान चुका है। ‘स्त्री 2’ के बाद राजकुमार एक बार फिर मैडॉक फिल्म्स के साथ मिलकर हंसाने के लिए तैयार हैं। इस कॉमेडी फिल्म का नाम 'भूल चूक माफ' है और मेकर्स ने आज मंगलवार (18 फरवरी) को फिल्म का पहला टीजर जारी किया है, जो काफी मजेदार है। उसने कैप्शन में लिखा, “दिन है उनतीस या तीस? फर्क है बस उन्नीस-बीस। पर ये है क्या मसला? जानिए 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में, तब तक भूल चुक माफ हो. दिनेश विजन प्रेजेंट करते हैं राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर 'भूल चूक माफ', जिसका निर्देशन और लेखन करण शर्मा ने किया है।”
टीजर की शुरुआत बनारस के मशहूर दशाश्वमेध घाट से होती है। इसके बाद राजकुमार और वामिका के परिवार वाले दोनों की शादी की तारीख पर चर्चा करते हैं और 30 तारीख मैरिज डेट तय की जाती है। फिर कुछ सीन 'लव आज कल' के मशहूर गाने 'चोर बाजारी' के साथ दिखाए जाते हैं। इस बीच दोनों की शादी की रस्मों की झलक दिखाई जाती है। बता दें करण ने फिल्म को डायरेक्ट किया है जबकि दिनेश विजन प्रोड्यूसर हैं। राजकुमार और वामिका पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह मैडॉक फिल्म्स की इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले प्रोडक्शन हाउस ने ‘स्काई फोर्स’ और ‘छावा’ रिलीज की। दोनों फिल्में ही दर्शकों को पसंद आई।