नॉर्वेजियन बॉयज के साथ सुनील शेट्टी ने इस गाने पर किया डांस, वीडियो देख बेटी अथिया ने कही ये बात

नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते है। अभी हाल ही में नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' ने विराट कोहली संग डांस किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद अब नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी के साथ डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। सुनील शेट्टी 'आंखो में बेस हो तुम' गाने पर डांस करते दिखें। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी कमेंट करते हुए दिखाई दिए। फैंस इस वीडियो पर फैंस लुटाते हुए दिखाई दिए। आपको बता दे, सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 और वेब सीरीज 'हंटर - टूटेगा नहीं तोड़ेगा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुए है।

सुनील शेट्टी के इस डांस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। अथिया शेट्टी ने इस वीडियो कमेंट करते हुए लिखा 'बेस्ट' इसके साथ हंसने वाले इमोजी भी बनाए। तो वहीं अहान ने इस वीडियो की तारीफ की।